Mumbai Stampede LIVE Footage: मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर मची भगदड़, 27 की मौत कई घायल

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर एक बड़ हादसा हुआ है। इस हादसे में हुई भगदड़ में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद पुल पर भगदड़ मच गई। ये पुल वेस्ट्रन लाइन और सेंट्रल लाइन को जोड़ने का काम करता है। जिस वजह से इस पुल पर काफी भीड़ रहती है। मौके पर राहत दल पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीक के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुबातिक सुबह के समय लोग अपने अपने काम से निकल रहे थे। तभी पुल पार करने के दौरान हुई शॉर्ट सर्किट की अफवह से भगदड़ मच गई। ये भगदड़ सुबह 10.45 के आस पास हुई। शॉर्ट सर्किट की अफवाह फैलते ही वहां लोगों में अफरातफरी फैल गई। लोग बेसुध होकर इधर-उधर से भागने लगे। कुछ लोग रेलिंग पर चढ़ गए और कुछ लोग ब्रिज के दूसरे किनारे की ओर रेलिंग पर लटक गए। बताया जा रहा है कि बारिश से इस भगगड़ को और भी हिंसक बना दिया। बारिश की वजह से लोग फिसल कर गिर गए और पीछे से लोग इन पर चढ़ने लगे। बता दें कि एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर आमतौर पर भी काफी भीड़ रहती है। बताया जाता है कि ब्रिज से हर मिनट 200 से 250 लोग गुजरते हैं। ब्रिज की हालत भी काफी जर्रजर है जिसे लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी कि ये कभी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। खैर हादसे की जगह पर पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही इस स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया था।

केईएम अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर
022- 24107000

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+