राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली राजनीति, वकालत, खेल और समाजिक जीवन की तमाम यादों को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। निगमबोध घाट पर दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था, वो नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

पढ़ें अभी तक के सारे अपडेट्स
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications