नेपाल और भारत में 50 हजार घर बनाने का समझौता
नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने चार दिवसीय भारत यात्रा पर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने साझा वार्ता को संबोधित किया। द्विपक्षीय वार्ता में भारत और नेपाल के बीच करार भी हुए। दोनों देशों के बीच करार हुआ है कि भारत नेपाल में 50 हजार घर बनाएगा। साझा वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा भारत को नेपाल के विकास और आर्थिक प्रगति के प्रयासों में साझीदार होने का सौभाग्य प्राप्त है। पीएम ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध हिमालय जितने पुराने है।

साझा वार्ता के दौरान पीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री देउबा और मैंने, दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं पर बहुत विस्तार से और बहुत सकारात्मक बातचीत की है। हम अपनी आर्थिक साझेदारी के विभिन्न आयामों, जैसे ऊर्जा, जल संसाधन, कनेक्टिविटी परियोजनाएं के कार्यों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि नेपाल का संविधान सभी लोगों के हितों का ख्याल रख कर लागू किया जाएगा। पीएम ने कहा नेपाल में आई बाढ़ के संदर्भ में बात करें, तो मैंने भारत की तरफ से हर संभव सहायता का प्रस्ताव फिर दोहराया है।
पीएम मोदी ने कहा...
पीएम ने कहा कि देउबा जी ने मुझे बताया कि अरुण III के लिए जमीन का मुद्दा हल हो चुका है, मैं नेपाल के उद्घाटन के लिए मुझे आमंत्रित करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। पीएम ने कहा कि नेपाल की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, नेपाल के विकास में अपनी साझेदारी बढ़ाने के लिए, भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी आज की चर्चा और जिन समझौतों पर हमने सहमति जताई है, वो हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचालन करेंगे।
बता दें कि आज भारत और नेपाल के बीच 8 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसमें बिजली, घर और सांस्कृतिक साझी विरासत से जुड़े मसले शामिल हैं।
इससे पहले गुरुवार को पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications