कोई संस्कार पूछे ये वीडियो दिखा देना.. बच्ची के पैर छूते ही फौजी ने दिया ऐसा रिएक्शन, लोग कह उठे वाह

नई दिल्ली, 16 जुलाई। आजकल के बच्चे खूब तेज हैं और बहुत सारे गजब काम करते रहते हैं जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हम एक ऐसा वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं जो आपके दिल को छू जाएगा। यह वीडियो एक छोटी सी बच्ची का है और दिल छूने की वजह है उस बच्ची के संस्कार, जो उसे छोटी सी उम्र में ही उसके अंदर उतर गए हैं।

दिल को छू जाएगा बच्ची का संस्कार

दिल को छू जाएगा बच्ची का संस्कार

दिल को छू लेने वाले इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची एक जवान के पैर छूने जाती है। बच्ची के पैर छूने के बाद जब भावुक जवान उससे मिलता है तो यह दृश्य दिल को छू जाता है। 26 सेकंड का ये दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

स्मृति ईरानी ने उत्तम संस्कार के लिए दिया आभार

स्मृति ईरानी ने उत्तम संस्कार के लिए दिया आभार

वीडियो को विकास मोहता नाम के एक यूजर ने शेयर किया है जिसके ऊपर कैप्शन दिया है संस्कार उम्र से बड़े हैं बिटिया रानी के... जय हिंद जय भारत।

इसी वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शेयर करते हुए लिखा बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए परिवार को आभार। इसके साथ ही ईरानी ने बिटिया को आशीर्वाद भी दिया है। स्मृति ईरानी ने लिखा- "इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए।"

क्या है वीडियो में ?

क्या है वीडियो में ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का मालूम पड़ता है। 26 सेकंड के इस वीडियो में दिखता है कि प्लेटफॉर्म पर 4 सुरक्षाकर्मी खड़े हैं। इसी दौरान एक 3 से 4 साल की छोटी सी बच्ची जवानों की तरफ आगे बढ़ती है। बच्ची एक जवान के पास पहुंचती है। जवान बच्ची को देखता है और कुछ कहता है तभी बच्ची उसके पैर छू लेती है।

बच्ची के पैर छूने पर जवान हो जाता है भावुक

बच्ची के पैर छूने पर जवान हो जाता है भावुक

बच्ची के पैर छूते के बाद जवान भावुक हो जाता है और झुककर बच्ची को दुलार करता है। ये क्षण देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। इस दौरान जवान के बाकी साथी बच्ची के संस्कार पर खुशी से मुस्कराए बिना नहीं रह पाते। बच्ची के संस्कार का ये वीडियो यूजर के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है और उसे शेयर किए जाने के बाद अभी तक 3 लाख लोग देख चुके हैं।

लोग बोले- संस्कार उम्र से बड़े हैं

लोग बोले- संस्कार उम्र से बड़े हैं

वीडियो वायरल होने के बाद इस पर हजारों रिएक्शन भी मिल चुके हैं। यूजर बच्ची के संस्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा "उत्तम संस्कार.. सभी लड़कों को भी ऐसे ही संस्कार देने चाहिए।" इस पर स्मृति ईरानी ने जवाब में लिखा "बिल्कुल"।

एक अन्य यूजर ने लिखा ये ही वो चीज है जो हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सिखाना चाहिए। रवि रंजन ने लिखा "कोई पूछे कि संस्कार क्या होता है तो उसे ये वीडियो दिखा देना... संस्कार उम्र से बड़े हैं बिटिया रानी के।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+