Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Akash Shloka Ambani: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने 'बेबी गर्ल' को दिया जन्म

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने एक बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा पृथ्वी है।

Akash Ambani and Shloka

अंबानी परिवार में एक बार फिर खुशियों का मौका आया है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने आज एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि आकाश और श्लोका का एक बेटा पृथ्वी अंबानी है जो अभी दो साल का है।

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया है। बेटी के आगमन से अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश पहली बार माता पिता बने थे। उनके यहां बेटे पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ। वहीं, अब बेटी के आगमन से भाई बहन की जोड़ी पूरी हो गई।

बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। आकाश और श्लोका एक दूसरे को हाईस्कूल से जानते हैं। वहीं, 12वीं में आकाश ने श्लोका से अपने प्यार का इजहार किया। दोनों ने अलग अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के बावजूद भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। वहीं, साल 2018 में दोनों ने सगाई करके दिसंबर में शादी कर ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+