मोदी सरकार का 1साल- तलाश 100 सक्सेज स्टोरीज की
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्र की मोदी सरकार को आगामी 26 मई को एक साल पूरा होने जा रहा है। उसने पिछले साल 26 मई को ही अपना कार्यभार संभाला था। तब से लेकर अब तक उसकी कौन-कौन सी खास उपलब्धियां रहीं, उसकी विस्तार से जानकारी देने के लिए सभी मंत्रालयों और विभागों को कहा जा रहा है।

सरकार देश के सामने अपनी 100 स्क्सेज स्टोरीज पेश करना चाह रही है। प्रधानमंत्री कायार्लय यानी पीएमओ ने सभी मंत्रालयों तथा विभागों से कहा है कि वे अपनी उपलब्धियों की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय को दें। उन्हें देश के सामने पेश किया जाएगा।
दिन-रात काम
जानकारों का कहना है पीएमओ से आए निर्देशों के बाद सारे सरकारी महकमों में इस बाबत दिन-रात काम चल रहा है। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है।
पूछे गए काम
विदेश मंत्रालय से लेकर गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय से लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय सबके काम पूछे गए हैं।
जगह मिलेगी
सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार की सफल विदेश नीति तथा वित्त क्षेत्र में किए काम वगैरह को एक साल की उपलब्धियों में खासतौर पर जगह मिलेगी। इसके अलावा गंगा सफाई अभियान, नीति आयोग की स्थापना और यमन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने को भी मोदी सरकार की खास उपलब्धियों में जगह मिलेगी।
सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने इस एक साल के दौरान किन-किन जगह के लिए नई रेलें चलाई या नए कदम उठाए यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ देने के लिहाज से इस बात पर भी फोकस रहेगा।
इस बीच, जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार की एक साल के कामकाजपर जो मीडिया में प्रचार होगा, उसे सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली खुद देख रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले राजधानी के नेशनल मीडिया सेंटर में सूचना अधिकारियों से बात भी की थी। उन्होंने उनसेकहा था कि वे सरकार के कामकाज को जनता के बीच में बेहतर तरीके से लेकर जाएं।












Click it and Unblock the Notifications