1966 से लेकर अबतक हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट
चंडीगढ़। एक नवंबर, 1966 को पंजाब को विभक्त कर एक अलग राज्य के रूप में हरियाणा का गठन किया गया। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार 2014 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा। वह जल्द ही अन्य पार्टियों के लिए सिरदर्द बन गई। 2009 के विधानसभा चुनावों में 90-सदस्यीय विधानसभा में भाजपा केवल चार सीटें जीत पाई थी।

तो चलिए हरियाणा में अब तक सत्ता में रही पार्टियों तथा मुख्यमंत्रियों के ब्यौरे पर एक नजर डालते हैं:
- 1966-67: कांग्रेस (भगवत दयाल शर्मा बतौर मुख्यमंत्री)
- 1967: विशाल हरियाणा पार्टी (राव बीरेंद्र सिंह)
- 1968-1975: कांग्रेस (बंसी लाल)
- 1975-77: कांग्रेस (बनारसी दास गुप्ता)
- 1977-79: जनता पार्टी (देवी लाल)
- 1979-1985: कांग्रेस (भजन लाल)
- 1985-1987: कांग्रेस (बंसी लाल)
- 1987-1991: जनता दल (देवी लाल, ओमप्रकाश चौटाला, बी.डी.गुप्ता और हुकुम सिंह)
- 1991-1996: कांग्रेस (भजन लाल)
- 1996-99: हरियाणा विकास पार्टी + भाजपा (बंसी लाल)
- 1999-2005: इंडियन नेशनल लोकदल (ओमप्रकाश चौटाला)
- 2005-2014: कांग्रेस (भूपिंदर सिंह हुड्डा)












Click it and Unblock the Notifications