संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में इन हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण

संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमाम हस्तियों को न्योता भेजा गया है। जिसमे फिल्मी सितारों से लेकर खिलाड़ी और अन्य हस्तियां शामिल हैं।

parliament

संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तमाम नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। जिसमे कई नेता हिस्सा लेंगे। लोकसभा के पूर्व स्पीकर, राज्यसभा के पूर्व चेयरमैन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला संसद की नई बिल्डिंग को 28 मई को देश को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दोनों सदनों के सांसदों को डिजिटल और फिजिकल दोनों ही निमंत्रण भेजा गया है।

सूत्र के अनुसार संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के अलावा लोकसभा के पूर्व स्पीकर, राज्यसभा के पूर्व चेयरमैन, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

मौजूदा राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी 28 मई को होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के सबी मंत्रालयों के सेक्रेटरी को भी न्योता भेजा गया है।

बता दें कि संसद भवन के मुख्य आर्किटेक्ट बिमल पटेल और उद्योगपति रतन टाटा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। गौर करने वाली बात है कि टाटा प्रोजेक्ट ने नई संसद बिल्डिंग के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था, जोकि केंद्र के सेंट्रल विस्ता रिडेवलपमेंट प्लान का हिस्सा है।

लार्सन एंड टूर्बो को पछाड़ते हुए टाटा प्रोजेक्ट को यह कॉन्ट्रैक्ट मिला था। टाटा प्रोजेक्ट ने इसके लिए 861.9 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।

28 मई के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम के दौरान बधाई संदेश जारी कर सकते हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों, फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों को भी न्योता दिया गया है।

संसद के संरक्षक ओम बिरल इस कार्यक्रम के दौरान भाषण देंगे। पीएम मोदी भी इस दौरान भाषण दे सकते हैं। सभी संसद के सदस्य अब नई संसद की बिल्डिंग में बैठेंगे, इसमे कुल 8000 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+