List of President of Congress Party: राहुल से पहले गांधी परिवार के इन लोगों ने संभाली कांग्रेस की कमान
Recommended Video

नई दिल्ली। आखिरकार वह पल आ ही गया है, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पिछले काफी अरसे से इंतजार था, उनके प्रिय राहुल बाबा ने सोमवार सुबह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है, इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। चुनाव में राहुल अकेले उम्मीदवार ही हैं अभी तक। सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। रविवार तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था। पांच दिसंबर को इनकी स्क्रूटनी होगी। अगर राहुल के खिलाफ कोई और नॉमिनेशन फाइल नहीं करता है तो पांच दिसंबर को ही यह तय हो जाएगा कि वे ही अगले पार्टी अध्यक्ष होंगे। वैसे 11 तारीख को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है और उसी दिन नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। राहुल का चुना जाना तय है। वो गांधी-नेहरू परिवार के 6ठें सदस्य होंगे जो कि कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे हैं।
चलिए जानते है उन लोगों के बारे में जो राहुल से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है..

मोतीलाल नेहरू
नेहरू परिवार में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे पहली ताजपोशी मोती लाल नेहरू की हुई थी। वो राहुल के परनाना और पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता थे। मोतीलाल नेहरू को दो बार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। पहली बार1919 में कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन में मोतीलाल नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया जबकि दूसरी बार वो 1928 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

जवाहरलाल नेहरू
मोतीलाल नेहरू के बाद जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस की कमान संभाली थी। जवाहरलाल नेहरू 8 बार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है। जवाहरलाल नेहरू ने सबसे पहली बार 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद उन्हें 1930, 1936, 1937, 1951, 1952,1953,और 1954 में लगातार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

इंदिरा नेहरू परिवार की तीसरी पीढ़ी
इंदिरा नेहरू परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर कांग्रेस की अध्यक्ष रही। इंदिरा गांधी को चार बार कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इंदिरा गांधी पहली बार 1959 में कांग्रेस के दिल्ली के विशेष सेशन में अध्यक्ष बनी। इसके बाद पांच साल के लिए 1978 से 1983 तक इंदिरा को अध्यक्ष बनाया गया।

राजीव गांधी
राजीव गांधी ने नेहरू परिवार की चौथी पीढ़ी के तौर पर पार्टी की कमान संभाली। इंदिरा की मौत के बाद राजीव गांधी के अध्यक्ष बने और उन्होंने 1985 से 1991 तक कांग्रेस की कमान संभाली।

सोनिया गांधी
राजीव गांधी की भी मौत के बाद कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी को सौंपी गई। सोनिया ने 1998 में पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के रूप में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनी। सोनिया सन् 1998 से लेकर मौजूदा समय तक पार्टी की अध्यक्ष है।

राहुल गांधी
अब नेहरू परिवार की पांचवी पीढ़ी के युवा नेता राहुल गांधी अपने हाथों में पार्टी की कमान लेने जा रहे है। 4 दिसंबर को उन्होंने नामांकन किया है, अगर राहुल के खिलाफ कोई और नॉमिनेशन फाइल नहीं करता है तो पांच दिसंबर को ही यह तय हो जाएगा कि वे ही अगले पार्टी अध्यक्ष होंगे।












Click it and Unblock the Notifications