13 लोगों को 15 अगस्त को रत्न से सम्मानित किया जाएगा

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने 15 अगस्त को 13 लोगों के नाम की घोषणा की है जिन्हें भारत रत्न दिया जाएगा। काटजू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अब देश वास्तविक लोगों को भारत रत्न देगा।

markandey katju

काटजू ने लिखा है कि सरकार यूपीए की हो या एनडीए की सरकार हमेशा से अयोग्य व्यक्तियों को भारत रत्न देती आयी है। काटजू ने लिखा है कि हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर मैंने जनता का भारत रत्न की घोषणा करने का मन बनाया है। ऐसे भारत रत्न, जो सही मायने में इसके हकदार हैं।

काटजू ने इस साल 15 अगस्त को 13 लोगों का भारत रत्न की घोषणा की है जो जनता के भारत रत्न होंगे।

  1. मिर्जा गालिब
  2. भगत सिंह
  3. चंद्रशेखर आजाद
  4. सूर्य सेन (मास्टरदा)
  5. अशफाकउल्ला
  6. खुदीराम बोस
  7. राम प्रसाद बिस्मिल
  8. डॉ. द्वारकानाथ कोटनिस
  9. सुब्रमण्या भारती
  10. शरत चंद्र चटोपाध्याय
  11. काजी नजरूल इस्लाम
  12. मुंशी प्रेमचंद
  13. राजा राम मोहन रॉय

काटजू ने लिखा है कि उन्होंने उन्हीं लोगों का चयन किया है, जो आधुनिक काल, प्राचीन या मध्यकालीन युग से नहीं बल्कि 18वीं सदी के हैं। राजा राम मोहन रॉय और 19वीं सदी से तो मिर्जा गालिब भी आधुनिक भारत से आते हैं।

काटजू ने लिखा है कि मरणोपरांत पुरस्कार जैसे डॉ. अंबेडकर, सरदार पटेल और पंडित मदन मोहन मालवीयके अलावा . सचिन तेंदुलकर को दिया गया यह सम्मान मजाक था। काटजू ने लोगों से अपील की है कि आइये इन नामों की हर जगह घोषणा करें, आइए हम अपने असली नायकों का सम्मान करें। काटजू ने अन्य नामों के सुझाव भी मांगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+