कर्नाटक में बलात्कार के आरोपी लिंगायत मठ के संत द्रष्टा ने मठ में वापस आकर कहा-डरने की जरूरत नहीं
कर्नाटक में बलात्कार के आरोपी लिंगायत मठ के संत द्रष्टा ने मठ में वापस आकर कहा-डरने की जरूरत नहीं
बेंगलुरू, 29 अगस्त: कर्नाटक में लिंगायत मठ के प्रमुख संत द्रष्टा शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज किया है। वहीं चित्रदुर्ग में नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोपी लिंगायत साधु के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

वहीं सोमवार को मठ में लौटने के बाद संत ने कहा, "आप सभी ने मेरे साथ रहने से मुझे हिम्मत दी है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। आइए कानून का सम्मान करें। समर्थन की लहर यहां देखी जा सकती है। मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

बता दें दो नाबालिगों की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद मैसूर शहर पुलिस ने शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच रेप के आरोपी संत के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने पर चित्रदुर्ग पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीती शाम मेडिकल जांच पूरी होने के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।
Shivamurthy Murugha Sharanaru, the chief pontiff of Murugha Math reached mutt and addressed the public after he was booked under sections of POCSO Act for allegedly assaulting girl students at the institution run by the mutt pic.twitter.com/yDmY4gaaYD
— ANI (@ANI) August 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications