जानिए कौन है अरविंद केजरीवाल टीम के संभावित मंत्री

केजरीवाल के सीएम बनते ही दिल्ली समेत देश की राजनीति को एक नई दिशा मिल गयी है। अब सबको 26 तारीख का इंतजार है जिस दिन लोगों के बीच में केजरीवाल सीएम के रूप में प्रकट होगें ।
आईये आफको बताते हैं कि केजरीवाल की टीम में वह कौन-कैन से चेहरे हैं जिन्हें अरविंद केजरीवाल की सरकार में जगह मिल सकती है।
मनीष सिसोदिया (41) : पूर्व पत्रकार सिसोदिया जन लोकपाल आंदोलन से प्रकाश में आए। सिसोदिया ने भाजपा के नकुल भारद्वाज को पटपड़गंज विधानसभा सीट से 11,478 मतों से पराजित किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक राजपूत परिवार से संबंध रखते हैं।
सौरव भारद्वाज (34) : पेशे से इंजीनियर भारद्वाज ने कानून की भी पढ़ाई की है। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता वी.के. मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को ग्रेटर कैलाश सीट से 13,092 मतों के अंतर से पराजित किया।
विनोद कुमार बिन्नी (40) : बिन्नी ने पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मीनगर सीट से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ए.के. वालिया को लगभग 8,000 मतों से पराजित किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक बिन्नी 2009 से 2011 तक कांग्रेस के सदस्य थे, लेकिन जन लोकपाल आंदोलन से जुड़ने के बाद कांग्रेस छोड़ दी।
सोमनाथ भारती (39) : आईआईटी दिल्ली से विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की। वह आईआईटी-दिल्ली एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने भाजपा की आरती मेहरा और कांग्रेस की किरण वालिया को मालवीय नगर सीट से परास्त किया।
राखी बिड़ला (26) : संभावित मंत्रियों की सूची में राखी सबसे कम उम्र की हैं। वह पूर्व पत्रकार हैं और पत्रकारिता में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। उन्होंने शीला सरकार के कद्दावर मंत्री राज कुमार चौहान को मंगोलपुरी से 10,585 मतों के अंतर से पराजित किया है।
बंदना कुमारी (39) : स्नातक डिग्रीधारी बंदना गरीब महिलाओं के लिए लड़ती रही हैं। उन्होंने भाजपा के रवींद्रनाथ बंसल को शालीमार बाग से 10,000 से अधिक मतों से हराया।
जरनैल सिंह : 12वीं पास सिंह एक वाटर प्यूरीफायर कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने भाजपा के राजीव बब्बर को पश्चिमी दिल्ली की तिलक नगर सीट से 2,088 मतों के अंतर से पराजित किया।
-
Kerala Election 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम से मैदान में राजीव चंद्रशेखर, 47 उम्मीदवारों की लिस्ट -
पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार -
क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप -
भाजपा के तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए बूथ रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। -
कुलदीप-वंशिका की शादी में परोसी गई स्पेशल थाली, जानिए कीमत और मेन्यू भी, हरीश रावत ने खास अंदाज में दी बधाई -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
विधानसभा चुनाव 2027: BJP का उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया जीत का मूल मंत्र -
Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू











Click it and Unblock the Notifications