लालू यादव की तरह मिमिक्री करने वाला उनका प्रवक्ता
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आप लालू यादव से उम्मीद करते हैं कि वे किसी गंभीर शख्स को अपनी पार्टी का प्रवक्ता बनाएंगे। पर उन्होंने तो अपनी तरह के शख्स को राजद का प्रवक्ता बनाया हुआ है। वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू की तरह हँसोड़ और मिमिक्री करने में उस्ताद हैं।
इतना अज्ञानी
मनोज झा नाम के उनके एक प्रवक्ता ने एनडीटीवी प्राइम टाइम में कहा कि वे बिहार स्कूल बोर्ड में ही पढ़े हैं और उन्हें अभी पिछले दिनों पता चला कि कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म भूमिहार जाति में हुआ था।
वरिष्ठ लेखक शंभूनाथ शुक्ल कहते हैं कि अब इसे उनका अल्पज्ञान समझा जाए या हँसोड़ प्रवृत्ति कि बिहार स्कूल में पढ़े होने के बावजूद उन्हें दिनकर की जाति तक नहीं पता है जबकि यूपी में जो जीवन परिचय पढ़ाया जाता था उसमें साफ लिखा था कि कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार में मुंगेर जिले के सिमरिया नामक गांव में एक भूमिहार परिवार में हुआ था।
गांजा, भांग खाकर मैंने नीतीश से यारी नहीं की: लालू प्रसाद यादव
जातिवाद का फन
जबकि यूपी में जातिवाद का फन उतना कभी नहीं फैला जितना कि बिहार में। जहां लोगों को राजेंद्र प्रसाद, जेपी, कुमार प्रशांत तक की जाति पता है जिन्होंने कभी सरनेम नहीं लगाया। मनोज झा पता नहीं कहां से पढ़कर आए हैं पर इतना तो तय है कि झूठ बोलने में वे अपने आका से दो कदम आगे हैं।
हालांकि वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद तिवारी कहते हैं कि यूपी बोर्ड में हमारे पाठ्यक्रम में भी दिनकर पर पाठ था। हो सकता है उसमें दिनकर की जाति का उल्लेख रहा हो, याद नहीं।लेकिन सच्चाई यही है कि दिनकर की जाति का प्रचार करने का श्रेय भाजपा को ही है।
हमें कभी जरूरत नहीं पड़ी ये जानने की कि वो किस जाति के थे, हम तो उनके राष्ट्रकवि होने को ही गौरव मानते रहें हैं। बहरहाल, जिस पार्टी का अध्यक्ष हसोड़ होगा, उसके प्रवक्ता से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें













Click it and Unblock the Notifications