गुरुग्राम में 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 3 लोग बुरी तरह से घायल
नई
दिल्ली। गुरुग्राम में लिफ्ट के खराब होने की वजह से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यहय लिफ्ट गुरुग्राम स्थित रेजेंसी अपार्टमेंट में नौंवीं मंजिल पर थी, इसी दौरान यह लिफ्ट अचानक खराब हो गई और नीचे गिर गई, जिसमे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल होने वालों में घर में काम करने वाला एक युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रीजेंसी अपार्टमेंट 2 की है, जोकि गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 4 इलाके में है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
यह
लिफ्ट नौंवीं मंजिल से खराब होकर सीधे बेसमेंट के माइनस 2 में आकर गिरी जिसकी वजह से तीन लोगों को काफी चोट आई है। घायल होने वालों में इस अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला, उसका ड्राइवर और घर में काम करने वाला एक युवक शामिल है। इन सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications