Life Mission Scam: केरल सीएमओ के पूर्व मुख्य सचिव शिवशंकर को ईडी ने किया गिरफ्तार

केरल सीएमओ के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को ईडी ने लाइफ मिशन परियोजना केस में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।

ed

Life Mission Scam: आयकर विभाग ने लाइफ मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शिवशंकर को ईडी ने उनके सेवानिवृत्त होने के आखिरी दिन पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी शिवशकर से ईडी ने पूछताछ की थी। गौर करने वाली बात है कि इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। शिवशंकर को इससे पहले भी तीन बार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

लाइफ मिशन परियोजना की बात करें तो इस योजना के माध्यम से 140 परिवारों के घर बनाने का करार किया गया था। इसके लिए कुल 18.50 करोड़ रुपए आवंटित किया गए थे, जिसमे से 14.50 करोड़ रुपए रेड क्रेसेंट द्वारा यूएई दूतासावस के जरिए दिए गए थे। यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संतोष एपन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए स्वप्ना सुरेश सहित अन्य आरोपियों ने 4.48 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी। स्वप्ना सुरेश ने आरोप लगाया था कि इस मामले में शिवशंकर शामिल हैं। यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो स्वप्ना सुरेश के बैंक लॉकर से तकरीबन एक करोड़ रुपए मिले थे। स्वप्ना सुरेश ने दावा किया था कि यह पैसा शिवशंकर को रिश्वत में मिला था। बावजूद इसके शिवशंकर ने इस पैसे के बारे में पूछताछ के दौरान कुछ नहीं बताया।

शिवशंकर की बात करें तो चौथी बार उन्हें जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले 28 अक्टूबर 2020 को भी ईडी ने गोल्ड तस्करी मामले में शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। 25 नवंबर को एनआईए ने उन्हें गोल्ड तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। 20 जनवरी 2021 को कस्टम ने डॉलर तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। यही नहीं उन्हें 69 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। जिसके बाद शिवशंकर को सेवा से निवृत्त कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह फिर से बहाल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+