आरूषि-हेमराज मर्डर केस: राजेश और नूपूर तलवार को उम्रकैद
गाजियाबाद। और आखिरकार वह हुआ जिसका अंदेशा था.. अपनी बेटी आरूषि और नौकर हेमराज की हत्या के जुर्म में दोषी पाये गये तलवार दंपति को सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनायी है। हालांकि सीबीआई के वकील ने बहस के दौरान फांसी की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनायी। तलवार के वकील की ओर से दलील दी गयी थी कि तलवार दंपति का कोई अपराधिक रिकार्ड तो है ही नहीं ऐसे में दोनों के साथ नरमी बरती जाये।
गौरतलब है कि सोमवार को देश के सबसे बड़े मर्डर मिस्ट्री आरूषि-हेमराज केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरूषि के मम्मी-पापा राजेश-नूपूर तलवार को ही दोषी करार दिया था।सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश श्यामलाल ने अपने फैसले में तलवार दंपति को 'शैतान' कहा जिन्होंने "अपनी ही संतान की हत्या कर दी।
हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद तलवार दंपत्ति और उनके परिवार वालों ने कहा है कि सीबीआई ने साक्ष्य को छुपाने की कोशिश की है, राजेश-नूपूर दोनों बेकसूर हैं और कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ वह दोनों हाईकोर्ट जायेंगे। राजेश तलवार के भाई दिनेश तलवार ने कहा, "मैं और मेरा परिवार सीबीआई की अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। हमारे विचार से यह न्याय का गला घोंटने के समान है।"













Click it and Unblock the Notifications