LG अनिल बैजल ने भजनपुरा हादसे पर जताया दुख, दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के ढह जाने की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 छात्र हैं। स बिल्डिंग के अंदर कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था। बिल्डिंग जिस वक्त ढही उस वक्त उसमें स्टूडेंट्स मौजूद थे। इस हादसे पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की जांच के लिए आदेश भी दिए हैं।

पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में इमारत ढहने के दौरान मासूम बच्चों सहित हुई दुखद मौतों के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इस त्रासदी के वक्त अपने प्रियजनों को खोने वालों को भगवान शक्ति दे। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने हादसे में घायल हुए लोगों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस भयानक हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के बाद मौके पर तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। स्थानीय सांसद और दिल्ली बीजेपी के अक्ष्यक्ष मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे हुए है। मौके पर कई स्थानीय नेता, पार्षद और विधायक भी पहुंचे हुए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर किया है और वह भी घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भजनपुरा से बहुत बुरी खबर आ रही है। भगवान सब को सलामत रखे। थोड़ी देर में वहां पहुंचूंगा।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख ने बताया कि कम से कम 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन छात्र अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। हादसे में हुए नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घायलों को पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications