पुडुचेरी में 30 अक्टूबर को दीपावली की पूर्व संध्या पर अवकाश की घोषणा, उपराजयपाल ने जारी किए आदेश

पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने घोषणा की है कि बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को दीपावली की पूर्व संध्या के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश के पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय सभी सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को दीपावली के इस प्रमुख पर्व को अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मनाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

रोशनी का त्योंहार दीपावली

दीपावली को रोशनी का त्योंहार भी कहा जाता है। भारत के सबसे महत्वपूर्ण और उल्लासपूर्ण पर्वों में से एक है। इस पर्व पर घरों, बाजारों और सड़कों को रंग-बिरंगी रोशनी और दीयों से सजाया जाता है। विशेषकर पुडुचेरी में जहां सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का खासा महत्व है। दीपावली का जश्न अनोखी उत्सवधर्मिता के साथ मनाया जाता है। हर साल, लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं। पटाखे फोड़ते हैं और पारंपरिक मिठाइयां बांटते हैं। इस अवकाश की घोषणा से उत्सव के दौरान सभी को अधिक समय मिल सकेगा। ताकि वे इस पावन पर्व की खुशियों का आनंद पूरी तरह से उठा सकें।

raj bhawan

हर धर्म के लोग मनाते हैं दीपावली

पुडुचेरी में दीपावली का जश्न खासतौर से आकर्षक होता है। क्योंकि यहां हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी बड़े उत्साह से इस पर्व में भाग लेते हैं। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे यह उत्सव और भी पवित्र हो जाता है। इसके साथ ही बाजारों में खरीदारी का माहौल और पटाखों की गूंज, हर दिशा में उत्सव का आनंद बिखेर देती है।

पुडुचेरी सरकार द्वारा इस अवकाश की घोषणा से क्षेत्र में उत्सव के माहौल को और भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे सभी लोग दीपावली की खुशियों को अपने परिवार के साथ मिलकर साझा कर सकेंगे। यह कदम दीपावली के महत्व को उजागर करने के साथ-साथ इसे एक समर्पित और विशेष पर्व के रूप में मनाने की परंपरा को और भी मजबूती प्रदान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+