इन 10 देशों में समलैंगिक संबंध पर फांसी तक की सजा, कहीं-कहीं बीच चौराहे पर भी मौत
Capital Punishment for Homosexuality:समलैंगिकता के लिए एक आपराधिक सजा के रूप में मौत की सजा को कई देशों ने अपने इतिहास में लागू किया है।

Death Punishment for Homosexuality: भारत में इन दिनों समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगातार बहस जारी है। केंद्र सरकार जहां इसका विरोध कर रही है वहीं कुछ वर्ग इस कानून को मान्यता दिलाने के लिए लगातार बहस किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसपर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। चलिए आज हम आपलोगों को कुछ ऐसे देशों के नाम बताने जा रहे हैं जहां समलैंगिक शादी तो दूर संबंध बनना भी गुनाह है। यदि आप समलैंगिक संबंध बनाते पकड़े जाते हैं तो आपको फांसी तक की सजा हो सकती है। आइए देशों की लिस्ट जहां समलैंगिक संबंध और शादी बैन है।
सऊदी अरब
सऊदी अरब ऐसा देश है जहां समलैंगिक संबंध बनाने पर पकड़े जाने पर कोड़ों से पिटाई होती है। दूसरी बार नहीं मानने पर मौत की सजा तक दी जा सकती है। खासकर मर्दों के लिए यहां कठोर कानून है।
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में समलैंगिक संबंध बनाने पर ऑनर किलिंग भी हो जाती है। कानूनी तौर पर भी यहां समलैंगिक संबंध बनाने पर बीच चौराहे पर मौत की सजा देने का प्रावधान है।
ब्रुनेई
ब्रुनेई में शरिया दंड संहिता में समलैंगिक पुरुषों के लिए पत्थर मारकर मौत का प्रावधान करती है। इसमें हल्के मामले में 10 साल तक की जेल, कोड़े और जुर्माना का भी प्रावधान है।
ईरान
ईरान में 1991 में अधिनियम के इस्लामिक दंड संहिता में अगर पुरुष-पुरुष आपस में या महिला-महिला आपस में शारिरिक संबंध बनाते हुए पाए जाते हैं तो मृत्युदंड की सजा है। वहीं हल्के मामले में कोड़े मारने की सजा है।
युगांडा
युगांडा की संसद ने कुछ दिन पहले ही एक विधेयक पास किया जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति समलैंगिक संबंधों में लिप्त पाया जाता है तो उसे मौत तक की सजा हो सकती है।
कतर
कतर में समलैंगिक संबंध बनाने पर मुस्लिम धर्म को छोड़कर अन्य धर्मों के लिए सात साल की सजा है। वहीं मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए फांसी तक की सजा है। यानी कहा जाए तो मुस्लिमों के लिए सख्त प्रतिबंध है।
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात के संघीय दंड संहिता के अनुच्छेद 354 में कहा गया है कि समलैंगिक संबंध बनाने पर मौत की सजा दी जाएगी, जिसने भी किसी महिला के साथ संभोग या पुरुष के साथ यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती का इस्तेमाल किया हो। इसके अलावा, समान-लिंग संबंध पारंपरिक शरिया के अंतर्गत आते हैं।
यमन
यमन में अविवाहित जोड़ों को समलैंगिक संबंध बनाते पकड़ा जाता है तो कोड़े मारने का प्रावधान है वहीं विवाहित पुरुष को पकड़ा जाता है तो पत्थर मारकर मौत की सजा देने का प्रावधान है।
सोमालिया
सोमालिया में भी समलैंगिक संबंध बनाने पर फांसी की सजा है। अगर कोई दो मर्द आपस में शारीरिक संबंध बनाते पकड़े जाते हैं तो उसे मौत की सजा मिलती है।
सीरिया
सीरिया में भी समलैंगिक संबंध बनाने पर मौत की सजा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications