मजदूरों के पलायन पर एलजी ने लिखी सीएम केजरीवाल को चिट्ठी, बोले- पूरे देश को चुकानी पड़ सकती है इस चूक की कीमत

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान देश की राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में गए हजारों मजदूरों को लेकर दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पूरे मामले पर चिंता जाहिर की है। लॉकडाउन के बाद कामकाज ठप होने के बाद हजारों की संख्या में मजदूर दिल्ली-यूपी बॉर्डर होने लगे थे जिसको लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली है।

Recommended Video

    Lockdown: मजदूरों के पलायन पर LG ने CM Kejriwal को चिट्ठी लिखकर जतायी नाराजगी | वनइंडिया हिंदी
    LG Anil Baijal wrote CM Arvind Kejriwal, upset about migrant workers being allowed to gather at Delhi-UP border

    मजदूरों के पलायन पर एलजी अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है, 'इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से पता चलता है कि भोजन, पानी और आश्रय के लिए पर्याप्त और समय पर व्यवस्था करने और इन गरीब श्रमिकों तक पहुंचने में सरकार विफल रही, जिसके कारण उनका पलायन हुआ। ये चूक पलायन लॉकडाउन के उद्देश्य को नाकाम कर सकती है और पूरे देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी लॉकडाउन के बीच हुए मजदूरों के पलायन पर अपनी चिंता जता चुके हैं। वहीं, मजदूरों के पलायन के बाद केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया है कि पलायन करने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाए और उसके बाद ही उनको घर भेजा जाए। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है, आज लॉकडाउन का 7वां दिन है।

    दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है और ये आंकड़ा 97 पहुंच गया है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 केस सामने आए थे। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1200 से अधिक हो गई है, जबकि इस महामारी से 32 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, अब तक 102 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि महाराष्ट्र और केरल में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+