देश और अधिक सक्षम बने-आत्मनिर्भर बने, यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी-पीएम मोदी
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम में देश और दुनिया की मौजूदा सभी ज्वलंत मुद्दों पर बात की है। यह उनके दूसरे कार्यकाल का तेरवां एपिसोड है, जिसमें उन्होंने बाकी बातों के अलावा देश को और सक्षम बनाने और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करते हैं तो यह भी हमारे शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पीएम मोदी ने कहा है, "भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है, उसी संकल्प को हमें भी जीवन का ध्येय बनाना है, हर देश-वासी को बनाना है | हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए, जिससे सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े, देश और अधिक सक्षम बने, देश आत्मनिर्भर बने - यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।"
Recommended Video
इस मौके पर उन्होंने इस दिशा में देशभर से मिले संदेशों का भी जिक्र किया है। इसी कड़ी में उन्होंने असम की रजनी का भी जिक्र किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, " मुझे, असम से रजनी जी ने लिखा है, उन्होंने पूर्वी लद्दाख में जो कुछ हुआ, वो देखने के बाद, एक प्रण लिया है - प्रण ये कि वो लोकल ही खरीदेंगे, इतना ही नहीं लोकल के लिए वोकल भी होंगी।" पीएम मोदी के मुताबिक ऐसे संदेश उन्हें देशभर से मिल रहे हैं, जिसमें देश की आत्मनिर्भरता की आवाज बुलंद की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, "ऐसे संदेश मुझे देश के हर कोने से आ रहे हैं। बहुत से लोग, मुझे पत्र लिखकर बता रहे हैं, कि वो इस ओर बढ़ चले हैं। इसी तरह, तमिलनाडु के मदुरै से मोहन रामामूर्ति जी ने लिखा है, कि वो भारत को डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए देखना चाहते हैं।" पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में मन की बात कार्यक्रम की यह 13वीं कड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications