ओबामा इफेक्ट, 26 जनवरी परेड के कम ‘पास’ होंगे जारी

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी भारत यात्रा का एक असर यह भी हो रहा है कि उनके 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होने के कारण इस बार ‘वीआईपी पास' कम दिए जा रहे हैं सुरक्षा कारणों के चलते।

Less VIP passes as Obama to be the chief guest at Republic Day parade

वीआईपी पास

सूत्रों ने बताया कि बेशक ओबामा की यात्रा के कारण कम वीआईपी पास दिए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का किसी को कोई अवसर नहीं देना चाहतीं। इसके चलते जिधर राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री वगैरह के लिए बैठने की जगह होगी, वहां पर खास लोगों के लिए कम बैठने की व्यवस्था होगी।

अभेद चक्रव्यूह

इस बीच, ओबामा के ताज दर्शन कार्यक्रम के लिए अमेरिका और भारत सरकार के अधिकारी सुरक्षा का अभेद चक्रव्यूह तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ओबामा 27 जनवरी को आगरा जा सकते है। इसको लेकर पिछले दिनों अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ताजमहल का निरीक्षण किया था।

आगरा जाएंगे

राष्ट्रपति ओबामा के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अमेरिकी अधिकारियों की एक टीम 19 जनवरी को आगरा जाएगी।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ताज परिसर में कहां से प्रवेश करेंगे, उनके साथ कितने लोग होंगे और शाहजहां और मुमताज की कब्रों समेत स्मारक को देखने में कितना समय लगेगा यह टीम पूरा कार्यक्रम तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+