बिजली के खंभे पर चढ़ गया तेंदुआ, करंट लगने से दर्दनाक मौत

बिजली के खंभे पर चढ़ गया तेंदुआ, करंट लगने से दर्दनाक मौत

निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले के मल्लारम वन क्षेत्र में एक तेंदुआ भटक कर बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जिसके बाद तारों में उलझ जाने से उसकी दर्दनाक मौत गई। तेंदुआ देर तक खंभे पर तारों पर झूलता रहा। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आकर उसका शव नीचे उतरवाया।

Leopard Hanging From Electric Pole in telangana

खंभे पर तेंदुए को देख लोग हैरान

खंभे पर तेंदुए को देख लोग हैरान

खंभे के ऊपर जब लोगों ने तेंदुए को झूलते देखा तो लोग एकबारगी चौंक गए कि आखिर कैसे तेंदुआ इतने ऊपर चढ़ा। आम नागरिकों ने ये देखने के बाद बिजली विभाग और वन विभाग को सूचित किया।

भटक कर आया तेंदुआ

भटक कर आया तेंदुआ

खबर के मुताबिक हादसा तब हुआ जब निजामाबाद के मल्लाराम गांव के पास के जंगलों से एक तेंदुआ निकल कर गांव में आकर भटक गया जिसके बाद वह खंभे पर चढ़ गया जहां करंट लगने उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह खंभे पर लगे हाईटेंशन तारों में उलझ गया।

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

गांव वालों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को खंभे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+