दिल दहला देने वाला VIDEO: बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, इंच मात्र से चूका टारगेट
Recommended Video
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक तेंदुआ मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों पर झपटता है। हालांकि सेकेंड का ही फासला रह गया और मोटरसइकिल सवार की जान बच गई। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने, कहां और कब इस वीडियो को शूट किया लेकिन आईएफएस सुशांत नंदा ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है।

तेंदुआ से ये मिस कैसे हो गया
नंदा ने वीडियो डालते हुए लिखा कि 'तेंदुआ से ये मिस कैसे हो गया।' उन्होंने लिखा कि मोटरसाइकिल पर जा रहे लोगों की यह आखिरी यात्रा हो सकती थी। इसके साथ ही साथ उन्होंने लोगों से जंगल का सम्मान करने की बात भी कही। वीडियो रात के वक्त शूट की गई। ऐसा लग रहा है कि सड़क पर जा रहे कुछ कार सवार लोगों ने पहले तेंदुए को देखा।

सिर्फ इंच का फासला बचा
वो उसके सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे और मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार वहां से गुजरा। वो जैसे ही तेंदुए के आगे से निकला उसने छलांग लगा दी। यकीन मानिए सिर्फ एक इंच का फासला बचा और मोटरसाकिल सवार की जान बच गई। गनीमत ये भी थी कि तेंदुए ने मोटरसाइकिल का पीछा नहीं किया। वो जंगल की तरफ चला गया। वीडियो में इसे शूट करने वाले की आवाज भी है।
आप भी देखिए VIDEO
वीडियो देखकर आप सन्न रह जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications