माल्या नहीं चुका पाएं कर्ज, बैंक ने किया किंगफिशर के दफ्तर पर कब्जा

नयी दिल्ली। कर्ज में पूरी तरह से डूबी कंपनी किंगफिशर अब पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है। किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के लिए एक और बुरी खबर है। कर्ज नहीं चुका पाने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किंगफिशर एयरलांइन के मुंबई स्थित हेड क्वॉर्टर पर अपना कब्जा कर लिया।

kingfisher

मुंबई के विले पार्ले स्थित 'किंगफिशर हाउस' की बिल्डिंग को कर्जा ना चुकाने की बदले में बैंक ने उस पर अपना कब्जा कर लिया। गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइन पर बैंकों के करीब 7,400 करोड़ रुपये उधार हैं। देश की अगल-अगल कोर्ट्स में किंगफिशर के खिलाफ मामले चल रहे हैं।

ऐसे में कर्ज नहीं चुका पाने पर स्टेट बैंक ने उसके दफ्तर पर अपना कब्जा कर लिया है। बताया जाता है कि मुंबई के पॉश इलाके विले पार्ले स्थित किंगफिशर हाउस की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। तकरीबन 17 हजार स्कवॉयर फीट में बना ये दफ्तर किंगफिशर का हेड क्वार्टर है। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग और सर्विस टैक्स विभाग ने भी इस प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+