नहीं रहे सुरों के सरताज एसपी बालासुब्रमण्यम: जिनके 'पहले-पहले प्यार' से हर किसी को हुआ प्यार

मुंबई। मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम अब हमारे बीच में नहीं रहे, 74 साल की उम्र में आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, कोरोना वायरस से एक लंबी जंग लड़ने के बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद वह एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके पुत्र चरण ने उनके दुखद निधन की खबर दी।

नहीं रहे मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम

नहीं रहे मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम

मालूम हो कि 74 वर्षीय गायक बालासुब्रमण्यम ने तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों के लिए काम किया । बालासुब्रमण्यम ने अब तक चालीस हजार गाने गा चुके हैं, जो गिनीज बुक में रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है, इन्होंने हिंदी तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम कई भाषाओं में गाने गाए हैं। बालासुब्रमण्यम को पहचान मिली के बालचंद्र की फिल्म 'एक दूजे के लिये' के टाइटल ट्रैक से, जिसमें इनके गाए गीतों ने इतिहास रच दिया था।

Recommended Video

    RIP SPB: Bollywood से लेकर Politicians ने SP Balasubrahmanyam को ऐसे दिया Tribute । वनइंडिया हिंदी
    आंध्र प्रदेश में हुआ था बालासुब्रमण्यम का जन्म

    आंध्र प्रदेश में हुआ था बालासुब्रमण्यम का जन्म

    एसपी बालासुब्रमण्यम का जन्म 4 जून 1946 को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर के मूलपेट में हुआ था। एसपी बालासुब्रमण्यम के पिता का नाम SP Sambamurthy था और वह हरिकथा कलाकार थे। वह नाटकों में काम करते थे। एसपी बालासुब्रमण्यम के दो भाई और पांच बहन हैं। उनकी बहन एसपी शैलजा भी गायिका हैं। एसपी बालसुब्रमण्यम की पत्नी का नाम सावित्री है। एसपी बालसुब्रमण्यम के बेटे का नाम पीबी चरण और बेटी का नाम पल्लवी है।

    मात्र 20 साल की उम्र में गाया पहला गाना

    मात्र 20 साल की उम्र में गाया पहला गाना

    एसपी बालासुब्रमण्यम बचपन से इंजीनियर बनने बनना चाहते थे, इसके लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने आंध्रप्रदेश में अनंतपुर की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में दाखिला भी ले लिया था। लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था और वो गायिकी के क्षेत्र में आ गए। एसपी बालसुब्रमण्यम ने साल 1966 में मात्र 20 साल की उम्र में अपने गुरु कोडंदापानी द्वारा बनाई गई फिल्म में गाना गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी।

     सलमान खान की आवाज कहलाते थे बालासुब्रमण्यम

    सलमान खान की आवाज कहलाते थे बालासुब्रमण्यम

    बालासुब्रमण्यम को लोग सलमान खान की आवाज कहते थे क्योंकि सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया का गाना - 'आ जा शाम होने आई' से सलमान सुपरस्टार बन गए थे और उनकी और गायक की कामयाबी का सिलसिला 'पहला पहला प्यार है' तक बदस्तूर जारी रहा, गौरतलब है कि बालासुब्रमण्यम ने छः बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में नंदी पुरस्कार भी जीता था।

    कुछ खास बातें

    • एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में 40000 से भी अधिक गाने गाए।
    • 8 फरवरी 1981 को एसपी बालासुब्रमण्यम ने सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक 12 घंटे में 21 कन्नड़ गाने रिकॉर्ड किए थे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
    • एसपी बालासुब्रमण्यम ने एक दिन में 19 तमिल गाने और 16 हिंदी गाने भी रिकॉर्ड किए थे।
    • साल 1989 में बॉलीवुड फिल्म 'मैंने प्यार किया' में 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' गाना गाने के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम को बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था।
    • लता मंगेश्कर के साथ 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाना गाने के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम को फिल्म फेयर स्पेशल अवॉर्ड का सम्मान मिला था।
    • एसपी बालासुब्रमण्यम सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+