महान संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 90 वर्ष की उम्र में निधन

महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का आज 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लता मंगेशकर, एआर रहमान और विशाल डडलानी ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

नई दिल्ली। महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का आज 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लता मंगेशकर, एआर रहमान और विशाल डडलानी ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

Ustad Ghulam Mustafa Khan

रामपुर-सहसवान घराने से संबंधित, उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उत्तर प्रदेश के बदायूं में जन्मे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके निधन की खबर आज लता मंगेशकर ने ट्विटर पर साझा की।ट्विटर पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा,"मुझे अभी अभी ये दुखद खबर मिली है कि महान शाष्त्रीय संगीत गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहेब इस दुनिया में नहीं रहे। यह सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। वो गायक तो अच्छे थे ही पर इंसान भी बहुत अच्छे थे।"

यह भी पढ़ें: Rajasthan: जालोर में चलती बस में दौड़ा करंट, 6 लोगों की मौत, कई झुलसे

उन्होंने आगे लिखा,"मेरी भांजी ने भी खान साहब से संगीत सीखा है, मैंने भी उनसे थोड़ा संगीत सीखा था। उनके जाने से संगीत की बहुत हानि हुई है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।" उनके अलावा अन्य हस्तियों और गायकों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है। संगीतकार-गायक विशाल डडलानी ने किखा,"एक और बड़ा घाटा!! उस्ताद मुस्तफा खान साहब अपने आप में एक युग थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना, विशेषकर उनके बेटे कादिर भाई और रब्बानी भाई, और उनके शिष्यों के लिए।"

संगीतकार और गायक एआर रहमान ने लिखा, "सभी का सबसे प्यारा शिक्षक। गफ़ूर-उर-रहीम आपको अगली दुनिया में एक विशेष स्थान दे #UstadGhulamMustafa
सरोद वादक और संगीतकार, "अमजद अली खान ने ट्वीट किया कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन से दुखी हूं।"
उनका पार्थिव शरीर आज (17 जनवरी) शाम 7 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर से रवाना होगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शाम 7:30 बजे सांताक्रूज़ (पश्चिम) कबरिस्तान में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+