Rajasthan: जालोर में चलती बस में दौड़ा करंट, 6 लोगों की मौत, कई झुलसे
Rajasthan: जालोर में चलती बस में दौड़ा करंट, 6 लोगों की मौत, कई झुलसे
Rajasthan Jalore Bus Accident:राजस्थान के जालोर में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस तार की चपेट में आ गई। जिसके बाद पूरे बस में करंट आने लगी। चलती बस में में करंट आने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के झुलसने की खबर है। बताया जा रहा है कि कुल 17 लोग घायल हैं, जिसमें से 6 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को जालौर से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बाकी के घायलों का वहीं अस्पताल में इलाज जारी है। जालोर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर छगन लाल गोयल ने बताया कि यह घटना शनिवार (16 जनवरी) रात साढ़े 10 बजे के आसपास हुई है।

Recommended Video
जानें कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा राजस्थान के जालोर जिले के महेशपुर गांव में हुआ। यात्रियों से भरी बस हुई दो बसें रास्ता भटक कर एक गांव में पहुंच गई थी। जहां रास्ते में बिजली के तार झूलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी। जिसके बाद बस का कंडक्टर बस की छत पर पहुंचकर डंडे की मदद से बिजली का तार हटाकर बस निकलवाने की कोशिश कर रहा था। इसी वक्त डंडे से बिजली का तार झटक कर कंडक्टर के गले में अटक गया। जिससे कंडक्टर और बस में करंट लग गया। जिसके बाद बस में मौजूद यात्रियों को भी करंट लगने लगा। जिसके बाद बस में आग लग गई और दो में से एक बस में आग लग गई।
बस ड्राइवर और कंडक्टर सहित 6 की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। जालोर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर छगन लाल गोयल के मुताबिक इस हादसे में घायल 17 लोगों को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications