अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हिंदी सिनेमा के महान कलाकार और ट्रेजेडी किंग से नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की हालत एक बार फिर से खराब हो गई है, उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
मुंबई। हिंदी सिनेमा के महान कलाकार और ट्रेजेडी किंग से नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की हालत एक बार फिर से खराब हो गई है, उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में मंगलवार की दोपहर एडमिट कराया गया है।
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह से दिलीप कुमार के दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत हुई थी लेकिन जब उन्हें आराम नहीं मिला तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लीलावती में डॉक्टरों की एक पूरी टीम अभिनेता की निगरानी में लगी हुई है, उनकी पत्नी सायराबानो भी अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। दिलीप कुमार को सर्दी और खांसी की भी शिकायत है।
11 दिसंबर को दिलीप कुमार अपना 94वां जन्मदिन मनाएंगे
आपको बता दें कि 11 दिसंबर को दिलीप कुमार अपना 94वां जन्मदिन मनाएंगे। बीते जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो ने मीडिया से कहा कि मैं अपने खुदा से प्रार्थना करती हूं कि दिलीप साहब सही हो जाएं और जल्दी घर वापस आ जाएं।
Veteran actor Dilip Kumar was admitted to Mumbais Lilavati Hospital yesterday after he complained of swelling in his right leg & had fever
— ANI (@ANI_news) 7 December 2016













Click it and Unblock the Notifications