धनतेरस की खास बातः कैसे शुभ होगी आपकी धनतेरस

भारत में धनतेरस बड़ी दीवाली से दो दिन पहले बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। कई लोग अपनी धनतेरस को शुभ करने के लिए अच्छी-अच्छी वस्तुएं खरीदते हैं। अच्छे पकवान बनाते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। क्या आपको पता है धनतेरस से जुड़ी और भी कई खास बाते हैं। तो जानिएः

dhan-teras

क्यों मनाई जाती है धनतेरस

धनतेरस सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। हमारी संस्कृति में धन और स्वास्थ्य को महत्व दिया जाता है। कई धार्मिक जानकार बताते हैं कि यह त्योहार इसलिए मनाया जाता है क्योंकि हम इस दिन भगवान की पूजा करते हुए स्वास्थ्य और धन में वृद्धि होने की कामना करते हैं।

कौन से भगवान की पूजा होती है?

धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता माने जाने वाले यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन यमराज महाराज को याद करते हुए दीप जलाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जहां यमराज की पूजा और दीप जलाते हैं वहां अकाल मौत नहीं आती। यही नहीं, उस घर में सुख समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। इस दिन लंबी आयु की भी कामना की जाती है।

यमराज के अलावा लोग लक्ष्मी देवी की भी पूजा करते हैं। इस दिन लोग अपने धन में बढ़ोतरी की कामना करते हुए लक्ष्मी को भोग भी लगाते हैं। वहीं कई लोग भगवान धनवंतरी की भी पूजा करते हैं।

क्या करें धनतेरस के दिन

धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन चांदी खरीदने की परंपरा रही है। कई लोग मानते हैं कि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं, धनतेरस के दिन घरेलू बर्तन खरीदने के अलावा अपने घर औऱ अपने कार्य स्थल की साफ सफाई करते हैं।

कैसे करें पूजा

अगर आप ईश्वर में सच्ची आस्था रखते हैं तो आप थोड़ा खर्च करके या महज सच्चे दिल से हाथ जोड़कर पूजा भी करेंगे तो इसमें कोई बुराई नहीं है। यह आप पर है कि आप धनतेरस के त्योहार को कैसे मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+