Opposition Meet: विपक्षी दलों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरेगी बीजेपी, अनुराग ठाकुर ने क्या कहा? देखिए Video
बिहार में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले बीजेपी ने अभी से बिहार में हाल में उजागर हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर विपक्षी दलों के नेताओं को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा है कि विपक्षी दलों के नेता नीतीश कुमार से भ्रष्टाचार के बारे में भी जरूर पूछें।
पिछले कुछ समय में बिहार में जिस तरह के भ्रष्टाचार के बड़े मामले उजागर हुए हैं, उससे विपक्षी दलों की बैठक से पहले बीजेपी को बड़ा हथियार मिल गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर उनके नेताओं पर जोरदार हमला बोला है।

नीतीश कुमार से बिहार में हुए भ्रष्टाचार पर भी जरूर पूछें- अनुराग ठाकुर
मुंबई में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, 'विपक्ष के जो नेता बिहार जा रहे हैं, वह नीतीश कुमार से उन भ्रष्टाचारों के बारे में भी पूछें जो वहां हो रहे हैं.....यह भ्रष्ट पार्टियों का गठबंधन नहीं होना चाहिए।'
विपक्ष को बिहार के इन घोटालों पर घेरेगी बीजेपी?
अनुराग ठाकुर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, 'बिहार जाने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को नीतीश कुमार से 1,750 करोड़ रुपए के पुल के बारे में पूछना चाहिए जो ताश के पत्तों की तरह कई बार ढह गया है। उन्हें कई करोड़ के एंबुलेंस घोटाले के बारे में उनसे पूछना चाहिए और बिल्डरों के द्वारा किए गए घोटालों के बारे में भी।'
लालू यादव भी होने वाले हैं बैठक में शामिल
गौरतलब है कि विपक्षी दलों की इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल होने वाले हैं, जो भ्रष्टाचार के दोषी भी हैं और अभी जमानत पर जेल से बाहर हैं। जानकारी तो ये भी है कि विपक्षी दलों की बैठक भले ही नीतीश कुमार ने बुलाई है, इसके लिए जमीनी तैयारी लालू ने ही की है।
बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने की हो रही है तैयारी
पटना में विपक्षी दलों की यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ संयुक्त गठबंधन बनाने के लिए हो रही है। कई बार टलने के बाद 23 जून को इसकी तारीख पक्की हुई है।
विपक्ष के ये नेता होंगे बैठक में शामिल
इस बैठक में कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, डीएमके चीफ एमके स्टालिन भी पहुंच रहे हैं। इनके अलावा एनसीपी चीफ शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इसमें भाग लेने वाले हैं।
भाजपा नेता ने विपक्षी दलों से यह भी पूछा है कि 'गठबंधन का नेता कौन है? क्या इनकी नीति है?'












Click it and Unblock the Notifications