लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर BJP-JDU और LJP में बनी सहमति, कल हो सकता है ऐलान
Recommended Video

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिहार एनडीए में सीटों पर बातचीत फाइनल हो गई है। आज बिहार एनडीए के नेता एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस समझौते का ऐलान करने वाले थे लेकिन अब वो कल यानी कि रविवार को हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एलजेपी के कुछ नेता अभी मुंबई में हैं। मैराथन बैठक और नेताओंं के बीच कई मुलाकातों के बाद बीजेपी और एलजेपी में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। बिहार में एलजेपी के 5 लोकसभा सीटों पर लड़ने की संभावना है। इसके अलावा एलजेपी चीफ रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इस समझौते के तहत एलजेपी को एक लोकसभा सीट यूपी में भी मिलेगी।

बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामविलास पासवान की उपस्थिति में सीटों के बंटवारे का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) जहां 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि बिहार में एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर यह रार तब शुरू हुई जब बीजेपी और जेडीयू ने 50-50 फॉर्म्यूला के तहत बिहार में बराबर सीटों पर लड़ने की घोषणा की। तब एलजेपी को 4 और आरएलएसपी को 2 सीटें देने की तैयारी थी।
इसे लेकर एनडीए में शामिल रही आरएलएसपी ने मुखर विरोध शुरू किया और बाद में मतभेद जारी रहने के साथ वह गठबंधन से अलग हो गई। उधर, गठबंधन में शामिल एलजेपी ने भी सीटों के बंटवारे पर अपने तेवर तीखे किए। ऐसे में बिहार में गठबंधन को बचाने और एलजेपी को मनाने के लिए खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को खुद आगे आना पड़ा। शाह ने गुरुवार को रामविलास पासवान और चिराग को संदेश भिजवाकर घर बुलवाया और गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications