दिल्ली दंगा: विपक्ष ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति से आज करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली दंगों से जुड़ी एक चार्जशीट दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तैयार की थी। इस दौरान खबर सामने आई थी कि इसमें लेफ्ट विंग के कई नेताओं के नाम हैं। तब से इस मुद्दे पर राजनीति जारी है। लेफ्ट ग्रुप इस चार्जशीट के पीछे सरकार की साजिश बता रहा है, तो वहीं दिल्ली पुलिस ने इन खबरों को अफवाह बताया है। ऐसे में अब ये मामला राष्ट्रपति के पास पहुंच गया है।

d raja

दरअसल हाल ही में एक न्यूज एजेंसी ने खबर दी थी कि दिल्ली दंगों में पुलिस को कुछ अहम बातें पता चली हैं। जिसमें एक आरोपी ने राहुल रॉय, योगेंद्र यादव, सीताराम येचुरी जैसे बड़े नेताओं का नाम लिया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस इनका नाम चार्जशीट में डाल सकती है। इसके बाद से लेफ्ट ग्रुप लगातार सरकार पर हमलावर है। इस संबंध में आज कांग्रेस नेता अहमद पटेल, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, डीएमके नेता कनिमोझी और आरजेडी सांसद मनोज झा राष्ट्रपति से मिलेंगे। साथ ही उन्हें दिल्ली दंगे में पुलिस की भूमिका को लेकर अवगत करवाएंगे।

दिल्ली पुलिस दे चुकी है सफाई?
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के जफराबाद में हुए दंगों की जांच से संबंधित ट्वीट न्यूज एजेंसी ने किया था। जिसमें कई शिक्षाविदों और नेताओं को आरोपी बनाए जाने की बात कही गई, जोकी गलत है। एक आरोपी के बयान के आधार पर किसी को भी आरोपी नहीं बनाया जाता है। सिर्फ पर्याप्त सबूतों के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस मामले में जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+