गृह सचिव अनिल गोस्वामी की छुट्टी, एलसी गोयल संभालेंगे पदभार
नयी दिल्ली। अनिल गोस्वामी को केंद्रीय गृह सचिव पद से हटा दिया गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अहम फैसला लेते हुए गोस्वामी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया । शारदा घोटाले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सांसद मतंग सिंह के मसले में दखलअंदाजी करने के कारण उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया गया। उनकी जगह केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार ग्रामीण विकास सचिव एलसी गोयल संभालेंगे।

गौरतलब है कि अनिल गोस्वामी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की गिरफ्तारी रोकने के लिए सीबीआई को प्रभावित करने का आरोप लगा था।गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें पहले गृहमंत्रालय ने और फिर बाद में पीएमओ ने तलब किया था। जिसके बाद ये अहम फैसला लिया गया। गोस्वामी का कार्यकाल इस साल जून तक था, लेकिन उन्हें सीबीआई के काम में दखलअंजादी को लेकर पहले ही पद से हटा दिया गया।
उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के दौरान इस बात को स्वाकीर किया था कि सिंह की कोलकाता में गिरफ्तारी से पहले उन्हें गिरफ्तार करने वाले सीबीआई अधिकारियों से बात की थी। गृह मंत्री ने सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा को भी कॉल किया और इस बारे में जानकारी मांगी।वहीं एजेंसी में सूत्रोंकी माने तो ऐसा समझा जाता है कि सीबीआई ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के कार्यालय को एक रिपोर्ट भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications