पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Laxman Sivaramakrishnan: तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बड़ी-बड़ी हस्तियों का राजनीति में आने का सिलसिला जारी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामक्रष्णन ने भी राजनीति में आने का फैसला कर लिया है और उन्होंने चेन्नई में भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने पार्टी के पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है।

laxman

बता दें कि इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में रजनीकांत स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजनीति में आने के अपने फैसले को वापस ले लिया था। जिसके बाद तमिलनाडु में भाजपा के मुखिया सीटी रवि ने कहा था कि रजनीकांत महान लीडर हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। हमे उनकी ताकत का अंदाजा है, वह हमेशा से ही राष्ट्रहित और तमिलनाडु के हित के लिए खड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+