लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आया पाकिस्तान का यह आतंकी, मारकर लेना चाहता है पहलगाम हमले का बदला
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम 22 अप्रैल 2025 को हुए भयावह आतंकी हमले के बाद हर भारतीय का खून खौल उठा है। भारत के लोग पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला पाकिस्तान से लेने की ठानी है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने एक आतंकवादी की तस्वीर पर क्रास का निशान लगाकर जान से मारने की धमकी दी है।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने किस आतंकी का मारने को धमकी दी है और क्या धमकी भरा संदेश लिखा है?

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अपने संदेश में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस करके शेयर किया है। इस पोस्ट में लॉरेंस गिरोह ने अपनी पोस्ट में लिखा तुमने हमारे निर्दोश लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।
कौन है आतंकी हाफिज सईद?
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जिस आतंकी की फोटो पर क्रास का निशान लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है वो आतंकी हाफिज सईद भारत का मोस्ट वाटेंड आतंकी है। हाफिज सईद ही मुंबई हमले और पुलगामा में जवानों पर हमले का मास्टरमाइंड है। भारत में हुए अधिकांश आतंकी हमले करवाने वाले आतंकी हाफिज को पाकिस्तसान ने शरण दी हुई है और भारत लगातार इस आतंकी की मांग कर रहा है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कौन है सरगना?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई राज्यों में सक्रिय है। इस गिरोह का सरगना लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से गुजरात के साबरमती जेल में कैद है लेकिन उसके गुर्गे हत्या समेत अन्य वरादातों में लगातार सक्रिय हैं। लॉरेंस पर दो दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली समेत अन्य कई अपराध संबंधी केस दर्ज हैं।
31 साल का लॉरेंस पंजाब के फिरोजपुर के धत्तरांवाली गांव का रहने वाला है। 12 वीं पास लॉरेंस बिश्नोई समाज से है और डीएवी कॉलेज से छात्र राजनीतिक शुरू की और अध्यक्ष बना।
लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ 2010 में पहली एफआईआर जबरन घर में घुसकर वसूली और 2011 में मारपीट और मोबाइल चोरी से हुई थी। इसके बाद अपना गैंग बनाकर कर हत्याएं समेत अन्य अपराध में सक्रिय रहा। बिश्नोई गैंग के गुर्गे कनाडा अमेरिका तक फैले हुए हैं और वहीं से वारादातों को अंजाम दे रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है ये हत्याएं
सबसे पहले लॉरेंस का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हुई हत्या के समय लाइमलाइट में आया था। लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले 2024 में दशहरे की रात एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्धीकी हत्या में इसी लॉरेंस गिरोह का हाथ बताया गया था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट पर क्यों हैं एक्टर सलमान खान?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान पर भी अटैक करवा चुका है। पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को इसलिए मारना चाहता है क्योंकि वो बिश्नोई समाज से है और उसका ये समाज काले हिरण की पूजा करता है। इसलिए वो काले हिरण का शिकार करने वाले सलमान को निशाना बनाकर वो स्वयं को पॉपुलर करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications