Lawrence Bishnoi: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक, चार जगहों पर की फायरिंग, वीडियो वायरल

Lawrence Bishnoi: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाका किया है। कनाडा में रविवार देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की गई, जिससे वहां के लोगों में डर का माहौल बन गया। फतेह पुर्तगाल नामक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ की गई है, मेहनत करने वाले लोग सुरक्षित हैं।

सोशल मीडिया पर फतेह पुर्तगाल ने फायरिंग का वीडियो भी शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और गैंग की ताकत और अंतरराष्ट्रीय पहुंच को दिखाता है। कनाडाई पुलिस ने तुरंत घटनास्थलों को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे संगठित अपराध से जुड़ी बड़ी साजिश मान रही है।

Lawrence Bishnoi

इससे पहले कुछ दिन पहले ही कनाडा की सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। इसके बाद से गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपनी मौजूदगी और डर का संदेश भेज रहा है।
ये भी पढ़ें: कौन है सलमान त्यागी? जिसने दिल्ली के मंडोली जेल में की आत्महत्या, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई का खास आदमी?

फतेह पुर्तगाल ने लिया जिम्मा

पोस्ट में गैंग की तरफ से पुर्तगाल में रहने वाले फतेह पुर्तगाल ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी ली। उसने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें शूटर अत्याधुनिक हथियार से फायरिंग करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस जांच शुरू

कनाडाई पुलिस ने घटनास्थलों को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि पुलिस इसे संगठित अपराध से जुड़ी बड़ी साजिश के रूप में देख रही है।

सोशल मीडिया पर गैंग का दावा

फतेह पुर्तगाल ने पोस्ट में बताया कि जिन तीन जगहों पर फायरिंग हुई, वे सभी 'नवी तेसी' के स्वामित्व में हैं। आरोप है कि नवी तेसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर कलाकारों से अवैध वसूली की थी।

चेतावनी और स्पष्ट संदेश

गैंग ने साफ किया कि मेहनत करने वालों से उनका कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग गलत खबर फैलाएंगे या व्यापारियों को नुकसान पहुंचाएंगे, उसकी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi: 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करो', किसने की मांग?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+