कौन है सलमान त्यागी? जिसने दिल्ली के मंडोली जेल में की आत्महत्या, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई का खास आदमी?
Salman Tyagi suicide Delhi Mandoli Jail: दिल्ली (Delhi) मंडोली जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल नंबर 15 में कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी (Salman Tyagi) का शव शनिवार, 16 अगस्त की सुबह फंदे से लटका मिला। जेल प्रशासन के मुताबिक, यह मामला कथित आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सचमुच आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Salman Tyagi suicide: सुबह गश्त के दौरान लटका मिला शव
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक,शनिवार सुबह नियमित गश्त और कैदियों की गिनती के दौरान सलमान त्यागी को सेल में फंदे से लटका पाया गया। यह नजारा देखते ही जेलकर्मी सकते में आ गए और तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मंडोली जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Who is Salma Tyagi: कौन था सलमान त्यागी
सलमान त्यागी का नाम दिल्ली-एनसीआर के बड़े गैंगस्टरों में शुमार था। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा उस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत भी केस चल रहा था। वह पश्चिमी दिल्ली का कुख्यात अपराधी था और लंबे समय से जेल में बंद था।
नीरज बवाना से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक रिश्ते
सलमान त्यागी का आपराधिक सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। शुरुआत में वह नीरज बवाना गैंग के लिए काम करता था। बाद में उसने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी जैसे कुख्यात गैंगस्टरों से हाथ मिला लिया। बताया जाता है कि गैंग में अपनी पकड़ मजबूत करने और दबदबा बढ़ाने के लिए उसने जेल में रहते हुए ही वारदातें करवानी शुरू कर दी थीं।
पिछले साल उसने जेल से ही अपने गुर्गों को आदेश देकर पश्चिमी दिल्ली के दो कारोबारियों से 50 लाख की फिरौती वसूलने की कोशिश की। इस दौरान कारोबारियों पर गोलियां भी चलाई गई थीं। यह हमला सलमान त्यागी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग में अपनी एंट्री पक्की करने के लिए कराया था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दीपांशु और मोइनुद्दीन नाम के शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने सलमान के इशारे पर गोली चलाई थी।
जेल सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद सलमान त्यागी ने जेल के अंदर फांसी लगाने का साधन और तरीका कैसे जुटाया? क्या किसी ने उसे इसमें मदद की, या उसने अकेले ही यह कदम उठाया?
जेल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अब इन सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications