Lawrence Bishnoi Encounter News: लॉरेंस को करणी सेना ने ललकारा! एनकाउंटर पर रखा ₹1 करोड़ से ज्यादा का इनाम
Lawrence Bishnoi Karni Sena Encounter Reward:महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं। 11 राज्यों पर लॉरेंस गैंग एक्टिव है। बॉलीवुड सलमान खान के लिए भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग परेशानी का सबब बन चुकी है। ऐसे में क्षत्रिय करणी सेना ने एक बड़ी घोषणा की है।
सेना ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारी को ₹1,11,11,111 का इनाम देने का ऐलान किया है। यह घोषणा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में देखी जा सकती है।

बिश्नोई पर लगे आरोप और आपराधिक इतिहास
लॉरेंस बिश्नोई एक खतरनाक गैंगस्टर है, जिसका गिरोह पूरे भारत में सक्रिय है। बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जहां उस पर सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं।
बिश्नोई का नाम पिछले कुछ समय में कई बड़े अपराधों से जोड़ा गया है। हाल ही में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में उसके गिरोह ने जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी बिश्नोई का नाम सामने आया था।
करणी सेना का इनाम और वजह?
करणी सेना के प्रमुख राज शेखावत ने अपने बयान में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की वजह से समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है। उनके अनुसार, बिश्नोई ने कई निर्दोष लोगों की हत्या की है, जिनमें करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी भी शामिल हैं। गोगामेड़ी की हत्या दिसंबर 2023 में जयपुर में की गई थी, और इस हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली थी।
शेखावत ने इस बयान के जरिए केंद्र और गुजरात सरकार पर भी सवाल उठाए कि वे लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो सुरक्षाकर्मी या पुलिस अधिकारी बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे यह इनाम राशि दी जाएगी।
लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह और गतिविधियां
लॉरेंस बिश्नोई का गैंग पूरे देश में अपने आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। उसके गिरोह ने इस साल बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी। इसके अलावा, बिश्नोई गिरोह ने कनाडा में खालिस्तानी समर्थक सुखा दुनेके की हत्या का दावा भी किया था।
सलमान खान और अन्य लोगों को मिल रही धमकियां
सलमान खान को पिछले कुछ सालों में कई बार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। माना जाता है कि बिश्नोई गिरोह ने बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके कथित रूप से दाऊद इब्राहिम से संबंधों और सलमान खान के साथ करीबी रिश्तों के कारण की थी।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आपराधिक गतिविधियां और उसके खिलाफ बढ़ते विरोध के चलते क्षत्रिय करणी सेना ने यह इनाम रखा है। अब यह देखना होगा कि सरकार और पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती हैं और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications