लॉरेंस बिश्नोई का करीबी एनकाउंटर में ढेर, कौन था अमन साहू जिसका कनाडा से मलेशिया तक था कनेक्शन?

Lawrence Bishnoi Close Aid Encounter: झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में आतंक का दूसरा नाम बन चुके गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अमन साहू लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उसने अपने गिरोह के जरिए रंगदारी, हत्या और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया था। पुलिस के लिए वह बड़ी चुनौती बन चुका था और उस पर कई राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज थे।

रांची पुलिस की टीम जब उसे रायपुर से पूछताछ के लिए लेकर आ रही थी, तभी रास्ते में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस मौके का फायदा उठाकर अमन साहू भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पलामू के चैनपुर इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Lawrence Bishnoi Aman Sahu

लॉरेंस बिश्नोई से थे करीबी संबंध

अमन साहू खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता था और उसका नेटवर्क कनाडा से लेकर मलेशिया तक फैला हुआ था। बताया जाता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था, जिसके बदले में उसे अत्याधुनिक हथियार मिलते थे। यही हथियार इस्तेमाल कर वह झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में रंगदारी और वसूली करता था।
ये भी पढ़ें: विधायकों को मंत्री बनाने के नाम पर करोड़ों की मांग करने वाले गैंग का 10वीं पास मास्टरमाइंड,जानिए पूरी कहानी

2013 में बनाया था गैंग

अमन साहू ने 2013 में अपना गैंग बनाया था और धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बढ़ा लिया। उसने कई वारदातों को अंजाम दिया, जिसमें फायरिंग, फिरौती, हत्या और बिजनेसमैन से वसूली जैसे अपराध शामिल थे। हाल ही में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को उसके गैंग से धमकी मिली थी। इसके अलावा, रायपुर के कई बिजनेसमैन भी उसकी हिट लिस्ट में थे।

कई संगीन मामलों में था वांछित

अमन साहू के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें -

  • मई 2023: ऋत्विक कंपनी के अधिकारी शरत कुमार की हत्या
  • शिवपुर रेल प्रोजेक्ट पर फायरिंग
  • मार्च 2024: रांची में 5 करोड़ की रंगदारी की मांग
  • रांची के कोयला व्यापारी विपिन मिश्रा को गोली मारी

पुलिस ने तोड़ा गैंग का नेटवर्क

रायपुर पुलिस ने पहले ही अमन साहू गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस लगातार उसके नेटवर्क को खत्म करने में लगी हुई थी और आखिरकार, इस खतरनाक गैंगस्टर का खात्मा कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से झारखंड और आसपास के राज्यों में अपराध पर लगाम लगने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Haryana Police Encounter: हरियाणा में कुख्यात नीरज पंडित गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो ईनामी शूटर ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+