One Nation One Election पर लॉ कमिशन ने बुलाई बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

One Nation One Election Meeting: भारत का विधि आयोग देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर आज सभी सदस्यों के साथ मीटिंग करेगा और उसके बाद अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा। मालूम हो कि न्यायमूर्ति ऋतुराज की अध्यक्षता में ये बैठक होने वाली है। इस बैठक में आयोग की सिफारिश को अंतिम रूप देने और वन नेशन - वन इलेक्शन के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी कि पास्को अधिनियम के तहत न्यूनतम आयु पर भी चर्चा होगी।

One Nation One Election

यही नहीं इस मीटिंग में लॉ कमिशन आन लाइन एफआईआर दाखिल करने के नियमों पर भी चर्चा करेगा। इन सारे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद आयोग अपनी रिपोर्टो को कानून मंत्रालय को भेजेगा।

दिल्ली में हुई थी 'वन नेशन वन इलेक्शन' समिति की बैठक

आपको बता दें कि इससे पहले 23 सितंबर को 'वन नेशन वन इलेक्शन' समिति की दिल्ली में पहली बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। इस समिति में आठ सदस्य हैं। पहली मीटिंग में इस अहम मुद्दे पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से बात करने पर विचार किया गया था और ये भी तय हुआ था कि इस बारे में लॉ कमीशन की भी सलाह ली जाएगी। इस समिति में जो आठ लोग शामिल हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं।

  • पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (अध्यक्ष)
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
  • गुलाम नबी आजाद
  • वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह
  • पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप
  • वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे
  • पूर्व चीफ विजिलेंस ऑफिसर संजय कोठारी

इसके अलावा दो आमंत्रित सदस्य हैं जो कि समिति का हिस्सा तो नहीं लेकिन हर बैठक का हिस्सा जरूर हैं, उनके नाम निम्नलिखित हैं।

  • कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
  • कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा

क्या है क्या है 'वन नेशन वन इलेक्शन'?

दरअसल बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की ओर से 'वन नेशन वन इलेक्शन'की बात रखी गई है, जिससे देश पर वित्तीय बोझ कम हो और नेताओं को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिले इसलिए उसने एक समिति गठित की है, जो कि लोकसभा, विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों का एक साथ चुनाव कैसे कराए पर विचार करेगी। आपको बता दें कि स्वीडन, ब्राजील, फिलीपींस, बोलिविया, कोलंबिया जैसे देशों में एक साथ ही सारी बॉडी के चुनाव होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+