#CycloneOckhi: कहां तक पहुंचा ओखी तूफान, जानिए लेटेस्ट अपडेट्स

नई दिल्ली। दक्षिण भारत में भयंकर तबाही मचाने के बाद 'ओखी' तूफान ने गुजरात और मुंबई में दस्तक दे दी है। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियों के बीच ओखी तूफान की वजह से चुनाव प्रचार पर असर पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की आज होने वाली तीन रैलियां रद्द कर दी गई हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां ओखी तूफान की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के दूसरे तटीय इलाकों में ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई गई है। महाराष्ट्र के मौसम विभाग की ओर से समुद्र तट से सटे इलाक़ों में रहने वाले लोगों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ओखी तूफान को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

चक्रवाती तूफान ओखी का असर

चक्रवाती तूफान ओखी का असर

चक्रवाती तूफान 'ओखी' का असर गुजरात में भी दिखाई दे रहा है। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि ओखी तूफान की वजह से चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ रहा है। ओखी तूफान के चलते कई इलाकों में बारिश के हालात हैं। ताजा हालात के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की मंगलवार को होने वाली तीन रैलियां रद्द कर दी गई हैं। अमित शाह की ये रैली राजुला, माहुवा और शिहोर में होने वाली थीं, जिन्हें रद्द कर दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रैली भी रद्द हो गई है। वसुंधरा राजे की रैली माजूरा, सूरत में होने वाली थीं।

मुंबई समेत कई इलाकों में बारिश, स्कूल बंद

मुंबई समेत कई इलाकों में बारिश, स्कूल बंद

महाराष्ट्र के मौसम विभाग के मुताबिक ओखी तूफान मंगलवार शाम मुंबई से करीब होगा और उसका असर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों पर पड़ेगा। ओखी तूफान की वजह से मुंबई में सोमवार शाम से ही बारिश हो रही है। मध्य रेलवे मुंबई डिविजन की ओर से बताया गया कि राहत बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाली दुर्घटना राहत ट्रेन, दुर्घटना राहत मेडिकल वैन और दूसरी जरूरी चीजों का प्रबंध कर लिया गया है। इसके अलावा 250 से ज्यादा रेलवे पुलिस बल और महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल के लोगों को भी भीड़ नियंत्रण और अन्य कार्यों के लिए स्टेशन में तैनात कर दिया गया है।

गुजरात में अमित शाह की तीन रैलियां रद्द

गुजरात में अमित शाह की तीन रैलियां रद्द

बता दें कि 26 नवंबर को श्रीलंका के पास से ओखी चक्रवात शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे केरल पहुंचा। ओखी तूफान कोलंबो से आगे बढ़कर कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कोजीकोड, कोच्चि, लक्षद्वीप के बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र के इलाके तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र पहुंचने तक ओखी तूफान कमजोर पड़ने लगा है। ऐसे में इससे ज्यादा खतरे की आशंका नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+