छत्‍तीसगढ मतदान: दो केंद्रों पर माओवादियों के कारण मतदान रद्द

Polling
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सोमवार सुबह शुरू हुआ। इस दौरान 18 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। (ताजा अपडेट के लिए इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें।)

- छत्‍तीसगढ़ के दो केंद्रों सीतापुर और सित्रम में मतदान रद्द कर दिया गया है। इन केंद्रो पर माओवादियों की धमकियों की वजह से पोलिंग अधिकारी नहीं पहुंच सके।

- सुबह साढ़े दस बजे तक छत्‍तीसगढ़ में 22 फीसदी मतदान हो चुका है।

- सूत्रों के अनुसार बीजापुर में मतदान रोंकने के लिए फायरिंग हुई। माओवादियों ने मनकेली में फायरिंग की। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हो चुकी है।

- पोलिंग आफिसर के पद पर तैनात पीठासीन अधिकारी राजेश महापात्र की की मृत्‍यु हो गयी है। वह पहले बेहोश हो गये, इसके बाद अस्‍पताल ले जाते वक्‍त रास्‍तें उनकी मौत हो गयी।

- कांग्रेस नेता उदय मुदालियर की पत्‍नी अल्‍का मुदालियर ने रमन‍ सिंह के बारे में कहा है कि वह धनबल पर चुनाव लड़ रहे हैं।

- सुरक्षाकर्मियों ने धानीखेड़ा गांव में पोलिंग बूथ के पास 10 किलो आईडी बरामद की।

- मतदान के बीच पानी डोंगरा गांव में माओवादियों ने ईलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को ध्‍वस्‍त कर दिया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी धमकी दी।

-बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके के 12 सीटों और राजनंदगांव जिले के कुछ केंद्रों पर यहां मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

-अधिकारियों ने बताया कि राजनंदगांव जिले के छह अन्य सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इस इलाके में मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। राज्य के अन्य 72 सीटों के लिए मतदान 19 नवंबर को कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+