Just One Click: जानिए दिनभर की हर छोटी-बड़ी खबरे
नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।
ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करें
4:45 बजे
खिताब बचाने में सफल होगी भारतीय टीम : मदन लाल
नई दिल्ली| पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम मौजूदा आईसीसी विश्व कप-2015 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसके पूरे आसार हैं कि महेंद्र सिंह धौनी की नेतृत्व वाली यह टीम खिताब बचाने में कामयाब होगी।
उप्र : आप चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ओवरब्रिज के नीचे से निकलने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर आम रास्ता बाधित किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
'आहट' में सनी लियोन
मुंबई| बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोन चर्चित भुतहा धारावाहिक 'आहट' की आगामी कड़ी में अतिथि भूमिका दर्ज कराएंगी।
प्रोटेस्ट कैंसर पीड़ितों की महिला संबंधियों को स्तन कैंसर का खतरा
न्यूयार्क| प्रोटेस्ट कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों के परिवार की महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा अधिक होता है। खास तौर पर यदि पिता, भाई या बेटे जैसे निकट संबंधियों को प्रोटेस्ट कैंसर हुआ हो तो महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
मृत भारतीय महिला का पति सिडनी रवाना
सिडनी| आस्ट्रेलिया में चाकू घोंपकर मारी गई भारतीय महिला के शव की आधिकारिक रूप से पहचान करने के लिए महिला के पति अरुण आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। महिला आस्ट्रेलिया में एक आईटी कंपनी में कार्यरत थी। सोमवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली।
3:15 बजे
रॉबर्ट वाड्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लैंड डील की CBI जांच की याचिका खारिज
रॉबर्ट वाड्रा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है,जमीनी सौदों की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है।
2:15 बजे की खबर
दिल्ली में असम के युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली| दक्षिणी दिल्ली की अमर कॉलोनी के कुछ लोगों ने असम के एक 21 वर्षीय छात्र को चोर समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
तेलंगाना विधानसभा से तेदेपा के 10 विधायक निलंबित
हैदराबाद| तेलंगाना में विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने के कारण विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 10 विधायकों को सोमवार को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
12: 45 बजे की खबर
उत्तर प्रदेश में एच1एन1 के 40 नए मामले
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में शनिवार से स्वाइन फ्लू के 40 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
बर्फबारी से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद
देहरादून| उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की वजह से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है।
12:15 बजे की खबरें
मुलायम सिंह का स्वाइन फ्लू टेस्ट नेगेटिव
मुलायम सिंह का स्वाइन फ्लू टेस्ट नेगेटिव, उनके स्वास्थ्य में सुधार। आज शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छु्टटी।
11: 22 बजे की खबरें
मसरत आलम की रिहाई पर हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित।
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट
मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 322.69 अंकों की गिरावट के साथ 29,126.26 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 123.90 अंकों की गिरावट केसाथ 8,813.85 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 132.41 अंकों की गिरावट के साथ 29,316.54 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,891.15 पर खुला।
'व्हिसल ब्लोअर' के निधन की जांच के आदेश
भोपाल| मध्य प्रदेश में अमानक और नकली दवाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले 'व्हिसल ब्लोअर' डा. अजय खरे के सड़क हादसे में निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक को पूरी घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं।
फुटबाल : मेसी ने तोड़ा हैट्ट्रिक का स्पेनिश रिकार्ड
बार्सिलोना। लियोनेल मेसी ने रविवार को एफसी बार्सिलोना को रायो बालेकानो पर मिली 6-1 की जीत के साथ स्पेनिश लीग में सबसे अधिक 32 हैट्ट्रिक लगाने का नया रिकार्ड कायम किया।
10:45 बजे की खबरें
मसरत की रिहाई मामले पर संसद में बयान देंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
वर्ल्ड कपः इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 99 रन पर चौथा झटका, शाकिब अल हसन 2 रन बनाकर मोईन की गेंद पर आउट।
मसरत की रिहाई मामले पर संसद में बयान देंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
मसरत की रिहाई मामले पर संसद में बयान देंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह। मुफ्ती सरकार ने केंद्र को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के मुताबिक, मसरत की रिहाई कानूनी प्रक्रिया के तहत।
सुबह 10 बजे तक की खबरें-
तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
तेलंगाना के मेदक जिले में रविवार देर रात एक कार, एक ट्रक से टकरा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना आधी रात को जिले के गजवाल मंडल के प्रगनापुर में हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब कार, सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों को गजवाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के शिकार लोग करीमनगर जिले के निवासी थे, जो हैदराबाद में अपने रिश्तेदारों को विदा करने जा रहे थे।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट
देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 322.69 अंकों की गिरावट के साथ 29,126.26 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 123.90 अंकों की गिरावट केसाथ 8,813.85 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 132.41 अंकों की गिरावट के साथ 29,316.54 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,891.15 पर खुला।
बिहार में बादल छाये
बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हालांकि बारिश की संभावना से इंकार किया है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सीरिया हमलों में 30 आतंकवादी मारे गये
अमेरिका के नेतृत्व वाले आतंकवाद-विरोधी गठबंधन ने रविवार शाम सीरिया के एक सीमावर्ती शहर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) नियंत्रित रिफाइनरी पर हमला किया, जिसमें 30 आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था ने बताया कि गठबंधन ने सीरिया के अल राक्का प्रांत के सीमावर्ती शहर ताल अबयाद के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित तेल रिफाइनरी पर हमला किया।
विश्व कप : इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को एडिलेड ओवल मैदान पर बांग्लादेश के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के अपने सबसे अहम पूल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
सुबह 8:30 बजे की खबरें
मुलायम सिंह की सेहत में हो रहा सुधार : चिकित्सक
गुड़गांव। समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि अभी भी उनके स्वास्थ्य जांच की कुछ रिपोर्टे आना बाकी हैं। मेडिसिटी मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी।
महंगाई की वजह से जनता ने यूपीए को सबक सिखाया: पी. चिदंबरम
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपीए की हार महंगाई की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान जनता ने यूपीए सरकार को चुनाव में सबक सिखाया।
हरियाणा में बाल अधिकार अभियान शुरू
पंचकुला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बाल अधिकार पर जागरूकता फैलाने के लिए रविवार को अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत राज्य के करीब 300 गांवों में वाहन दौरा करेगी और इस विषय पर फिल्म दिखाएगी।












Click it and Unblock the Notifications