Latest: मोदी ने स्वीकार किया मुलायम का न्योता, जायेंगे सैफई महोत्सव

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

सुबह 7: 30 बजे की खबरें

Latest News: Swine flu scare in India: 100 dead in 3 days, 624 deaths this year

देश में स्वाइन फ्लू से अब तक 624 की मौत

15. केंद्र सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कोर्ट में आम आदमी पार्टी की फंडिंग में कोई अनियमितता नहीं है।

14. सैफई महोत्सव में शामिल होने के मुलायम सिंह के न्योते को पीएम मोदी ने स्वीकार किया, जायेंगे सैफई महोत्सव

13. कोस्ट गार्ड डीआईजी के विवादित बयान पर सरकार ने उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा।

12. जेनेवा स्थित एचएसबीसी बैंक में स्विस पुलिस ने छापा मारा, एचएसबीसी बैंक पर कालाधन को छिपाने का आरोप है

11. कैबिनेट के फैसले लेने पर लगी रोक को पटना हाई कोर्ट ने हटाया, मांझी पर नीतिगत फैसले लेने पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

10. रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि अगर किसी ने गलत बयान दिया तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी, हम अपने बयान पर कायम हैं। आतंकी बोट को आतंकियों ने खुद उड़ाया था और हम इस बयान पर कायम हैं। वहीं पार्रिकर ने कहा कि वह आतंकी नाव से जुड़े सबूतों को मंगलवार को सबके सामने रखेंगे।

9. गुजरात के पूर्व पुलिस अधिकारी डी जी वंजारा ज़मानत पर रिहा। 8 साल से बंद थे जेल में, वंजारा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।

8. आतंकी नाव पर बुरे फंसे डीआईजी लोशाल, सामने आया उनका बयान जिसमें उन्होंने नाव को उड़ाने का आदेश दिया था।

7. पाकिस्तान टीम और फील्डिंग कोच के बीच ठनी, फील्डिंग कोच ने अकमल, अफरीदी और शहजाद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए टीम छोड़ने की धमकी दी।

6. उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा विधायकों का कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा, बसपा की मांग प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन। राज्यपाल ने बुलायी सर्वदलीय बैठक।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की नीलामी जारी, सूट की बोली एक करोड़ तक पहुंची।

4. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कौशांबी में आज जनता दरबार लगा रहे हैं, गौरतलब है कि अपने पिछले कार्यकाल में जनता दरबार में जबरदस्त भीड़ के चलते केजरीवाल को जनता दरबार बीच में छोड़ना पड़ा था।

3. देश में स्वाइन फ्लू ने हाहाकार मचा रखा है। इस बीमारी से अब तक करीब 600 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन हैरानी की बात है कि दिल्ली स्वाइन फ्लू की वैक्सीन टैमी फ्लू की किल्लत से जूझ रही है। इस रोग से सबसे ज्यादा परेशान राजस्थान-गुजरात है।

2. पीएम मोदी के चर्चित व विवादित सूट समेत 455 तोहफों की नीलामी होगी। 18,19,20 फरवरी को होगी नीलामी।

1. उत्तराखंडः केदारनाथ धाम के कपाट 24 अप्रैल को खुलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+