Breaking News LIVE Today: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग, दो की मौत

Latest breaking news: दिवाली की तैयारियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है और फिलहाल लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। वहीं, बिहार विधानसभा में सेक्स एजुकेशन को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर सियासी हंगामा मच गया है। अमेरिका सहित कई देशों की तरफ से मानवता के आधार पर युद्ध रोकने की अपील के बावजूद गाजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच पुणे में मैच खेला जाएगा। देश, दुनिया और खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्, पढ़ें यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Nov 08, 2023, 11:22 PM IST

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
Nov 08, 2023, 8:45 PM IST

मिजोरम चुनाव: एक पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग

मिजोरम चुनाव: 10 नवंबर 2023 को 20-आइजोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा।
Nov 08, 2023, 7:09 PM IST

'कृत्रिम बारिश' पर चर्चा

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और मंत्री आतिशी ने प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली में 'कृत्रिम (Artificial) बारिश' की गुंजाइश पर चर्चा के लिए आज शाम IIT कानपुर की एक टीम के साथ बैठक की।
Nov 08, 2023, 7:08 PM IST

दिल्ली मेट्रो: सुबह 6 बजे पहली मेट्रो होगी शुरू

दिल्ली मेट्रो: इस रविवार (दिवाली) को सभी लाइनों/सेक्शनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी।
Nov 08, 2023, 7:07 PM IST

दिवाली वाले दिन आखिरी मेट्रो रात 10 बजे

दिल्ली मेट्रो: दिवाली त्योहार के कारण आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा 12 नवंबर 2023 (रविवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी।
Nov 08, 2023, 5:36 PM IST

झारखंड एटीएस ने पकड़े दो आईएसआईएस आतंकी

झारखंड एटीएस ने गोड्डा और हजारीबाग से दो आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
Nov 08, 2023, 4:16 PM IST

वी. चंद्रशेखर होंगे CBI के संयुक्त निदेशक

केंद्र ने 2000 बैच के गुजरात-कैडर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वी. चंद्रशेखर को पांच साल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया है।
Nov 08, 2023, 4:15 PM IST

कंडाला सेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष के घर ईडी का छापा

केरल: कंडाला सेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष भासुरंगन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है।
Nov 08, 2023, 4:12 PM IST

सीएम नीतीश के खिलाफ शिकायत दर्ज, 25 नवंबर को सुनवाई

बिहार: राज्य विधानसभा में मंगलवार को शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
Nov 08, 2023, 2:13 PM IST

भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद विरोध

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के निधिरामपुर गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद टीएमसी सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Nov 08, 2023, 11:33 AM IST

नीतीश ने मांगी माफी

विधानसभा में सेक्स एजुकेशन पर दिए अपने बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मांगी माफी, कहा- मैं अपने शब्द वापस लेता हूं
Nov 08, 2023, 10:20 AM IST

एल्विश यादव से हुई पूछताछ

सांप के जहर की सप्लाई मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव, पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए एल्विश यादव को बुलाया
Nov 08, 2023, 9:16 AM IST

अनंतनाग और पुलवामा में SIA की छापेमारी

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा में कई जगहों पर एसआईए की छापेमारी, टेरर फंडिंग के मामले में छापेमारी कर रही हैं स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीमें
Nov 08, 2023, 9:13 AM IST

दिल्ली की जहरीली हवा

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है और बुधवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 से ऊपर ही रिकॉर्ड किया गया
Nov 08, 2023, 9:12 AM IST

कर्नाटक के मांड्या में नहर में गिरी कार

कर्नाटक के मांड्या में पांडवपुरा जिले के पास बीती रात नहर में एक कार के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+