Breaking News Live Today: पर्यटक बस के खाई गिरी 35 घायल, 8 की मौत

Latest breaking news: भारतीय मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जाएंगे और भाजपा की दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। दूसरी तरफ, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव बना हुआ है। देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

latest breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 30, 2023, 9:33 PM IST

'मैं तमिलनाडु से सांसद हूं इसलिए मैं तमिलनाडु की मांगों पर दबाव डाल सकता हूं'

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम बोले- मैं तमिलनाडु से सांसद हूं इसलिए मैं तमिलनाडु की मांगों पर दबाव डाल सकता हूं, और कर्नाटक के संसद सदस्य भी कर्नाटक की मांगों पर दबाव डालेंगे। इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए एक आयोग है। दोनों राज्यों को आयोग के निर्णय पर कार्य करना होगा।
Sep 30, 2023, 9:33 PM IST

खाई में गिरी बस, 8 की मौत

कुन्नूर के मारापलम के पास एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से 35 लोग घायल हो गए। ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही बस में 55 पर्यटक यात्रा कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। करीब 8 लोगों की मौत हो गई।
Sep 30, 2023, 6:38 PM IST

महाराष्ट्र में आज और कल भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Sep 30, 2023, 4:58 PM IST

2000 के नोट बदलने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई

2000 रुपये के बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने की वर्तमान व्यवस्था को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी घोषणा की है।
Sep 30, 2023, 4:39 PM IST

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी सफल

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी सफल हो गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
Sep 30, 2023, 3:34 PM IST

पीएम मोदी बिलासपुर में 'परिवर्तन महा संकल्प रैली' में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 'परिवर्तन महा संकल्प रैली' में शामिल हुए।
Sep 30, 2023, 3:07 PM IST

केरल के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज केरल के चार जिलों तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोल्लम और पथानामथिट्टा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Sep 30, 2023, 1:39 PM IST

पुणे के धयरी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग

महाराष्ट्र के पुणे शहर के धयरी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है।
Sep 30, 2023, 1:07 PM IST

अमृतसर के अटारी गांव में फिर पराली जलाते दिखे किसान, Video

पंजाब के अमृतसर के अटारी गांव के खेत में फिर से पराली जलती देखी गई है। किसानों से जब इस बारे में पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि या तो हमें 6000 रुपये दिए जाएं ताकि, इसे हमलोग हटवा सकें नहीं तो फिर यह हमारी मजबूरी है। हमारे पास उतने पैसे नहीं हैं कि हम इन्हें हटा सकें।
Sep 30, 2023, 10:46 AM IST

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के लोसर गांव में हुई ताजा बर्फबारी
Sep 30, 2023, 10:30 AM IST

दोषियों को पकड़कर रहेंगे- एन बीरेन सिंह

मणिपुर में दो युवकों की मौत पर बोले सीएम एन बीरेन सिंह, 'दोषियों को जरूर पकड़ा जाएगा', मामले की जांच कर रही है सीबीआई
Sep 30, 2023, 9:39 AM IST

'संकल्प सप्ताह' कार्यक्रम शुरू करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली के भारत मंडपम में आज 'संकल्प सप्ताह' नामक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, एक हफ्ते तक चलेगा कार्यक्रम
Sep 30, 2023, 9:32 AM IST

जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा

जम्मू कश्मीर के रामबन में मारोग के पास आपस में भिड़े दो ट्रक, ऊधमपुर में एनएच 44 पर फंसे सैकड़ों वाहन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+