Breaking News Live Today: पंजाब: मोहाली में मुठभेड़, जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटर को लगी गोली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पांच दिन के दौरे पर यूरोप के लिए रवाना होने वाले हैं। वहीं, मणिपुर में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इंडोनेशिया में हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने पर स्कूल के अध्यापक ने 14 लड़कियों के बाल मुंडवा दिए। देश, दुनिया, क्रिकेट, सिनेमा और कारोबार सहित सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स, पढ़ें यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Aug 30, 2023, 12:22 AM IST

पंजाब: मोहाली में मुठभेड़

पंजाब: मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग के मैन शूटर अनिल के पैर में गोली लगी है।
Aug 29, 2023, 9:55 PM IST

गुजरात: ओबीसी को 27% आरक्षण

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बताया कि स्थानीय निकायों में ओबीसी को 27% आरक्षण देने का निर्णय आज लिया गया है।
Aug 29, 2023, 9:49 PM IST

भारत-न्यूजीलैंड के बीच एविएशन विस्तार के लिए MoU

भारत और न्यूजीलैंड ने आज दोनों देशों के बीच नागरिक उड्डयन के विस्तार के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योत्रियादित्य सिंधिया ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर हुआ है जिसके तहत आने वाले समय में ओपन स्काई पॉलिसी तैयार की जाएगी। हमने कार्गो सेक्टर के लिए भी एक ओपन स्काई पॉलिसी निर्धारित की है।
Aug 29, 2023, 9:01 PM IST

चंद्रमा की सतह पर कई तत्वों की मौजूदगी: इसरो

चांद की सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति है। इसके अलावा, चांदी, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंग्नीज, सिलिका और ऑक्सीजन की मौजूदगी का पता चला है: इसरो
Aug 29, 2023, 8:14 PM IST

गैस के दामों में कमी बड़ी राहत: गजेंद्र सिंह शेखावत

PM मोदी ने देश की करोड़ों बहनों को अपनी तरफ से एक उपहार के तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की राहत देने की घोषणा की है। इससे देशभर की महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
Aug 29, 2023, 7:42 PM IST

चीन द्वारा जारी "मानक मानचित्र" का कोई आधार नहीं: अरिंदम बागची

हमने आज चीन के तथाकथित 2023 मानक मानचित्र पर चीनी पक्ष के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मानचित्र में भारत के क्षेत्र पर दावा किया गया है। हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है। चीनी पक्ष के ऐसे कदम केवल सीमा मुद्दे के समाधान को जटिल बनाते हैं: चीन के तथाकथित 2023 "मानक मानचित्र" पर अरिंदम बागची
Aug 29, 2023, 4:39 PM IST

भाजपा ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
Aug 29, 2023, 4:04 PM IST

कर्नाटक सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

तमिलनाडु के लिए कावेरी जल छोड़ने के आदेश को लेकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ किसानों ने आज मांड्या में केआरएस बांध पर आंखों पर पट्टी बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन किया।
Aug 29, 2023, 3:08 PM IST

महाराष्ट्र के जलगांव में ढही इमारत, एक की मौत, कई लोग दबे

महाराष्ट्र में जलगांव के छत्रपति शिवाजी नगर इलाके में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
Aug 29, 2023, 2:57 PM IST

जगदीश टाइटलर मामले में 6 सितंबर को सुनवाई

1984 के सिख दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर की याचिका पर सीबीआई ने दाखिल किया जवाब, जगदीश टाइटलर ने मांगे थे वर्ष 1984 से 2023 तक के अदालती रिकॉर्ड, अब 6 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
Aug 29, 2023, 2:51 PM IST

पटाखों की दुकान में भीषण आग

कर्नाटक में हावेरी के अलादाकट्टी में लगी पटाखों की दुकान में भीषण आग, मौके पर आगे बुझाने के लिए पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
Aug 29, 2023, 12:42 PM IST

न पार्टी बची न इमेज, उन्हें कौन बनाएगा INDIA का संयोजक: पीके का नीतीश पर हमला

कभी नीतीश कुमार की नैया पार लगाने वाले प्रशांत किशोर ने आज मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार में पैर रखने का ठिकाना नहीं, देश स्तर पर क्या कर पाएंगे? नीतीश के पास न दल बचा, न इमेज, उन्हें संयोजक कैसे बनाया जाए?
Aug 29, 2023, 11:59 AM IST

चीन के दावे पर बोले संजय राउत

अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को लेकर बोले संजय राउत, 'लद्दाख में राहुल गांधी ने कहा, वो सही साबित हुआ'
Aug 29, 2023, 11:32 AM IST

दिल्ली लौटे राहुल गांधी

लद्दाख और जम्मू कश्मीर की यात्रा से दिल्ली वापस लौटे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी भी साथ में लौटीं
Aug 29, 2023, 11:02 AM IST

पवित्र छड़ी मुबारक शेषनाग के लिए रवाना

आज सुबह पहलगाम के चंदनवाड़ी से शेषनाग के लिए रवाना हुई पवित्र छड़ी मुबारक, भक्तों में उत्साह
Aug 29, 2023, 9:18 AM IST

ड्रीमगर्ल-2 ने की 45 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर-2 और अक्षय कुमार की ओएमजी-2 के बाद अब आयुष्मान खुराना की ड्रीमगर्ल-2 धमाल मचा रही है और चार दिन में ये फिल्म 45.41 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
Aug 29, 2023, 9:14 AM IST

मणिपुर में 4 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल-वेस्ट, ईंफाल ईस्ट, विष्णुपुर, थौबल और काक्चिंग जिलों में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, चार उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+