Breaking News Live Today: मुंबई के कुर्ला में भरभराकर गिरी चॉल, युवती की मौत

Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के लैरो-परिगाम इलाके में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। एक आतंकी के ढेर होने की खबर है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की वजह से प्राकृतिक आपदा आई हुई है। दोनों राज्यों के कई जिलों में आज भारी बारिश के अलर्ट हैं। उत्तराखंड में बस दुर्घटना में गुजरात के 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 5 दिवसीय यात्रा पर जापान रवाना हुए हैं। वहीं चंद्रयान चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है, 23 अगस्त को वो लैंडिंग करेगा।

देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...।

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Aug 22, 2023, 5:02 AM IST

मुंबई के कुर्ला में भरभराकर गिरी चॉल, युवती की मौत

मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात भारत टॉकीज के पीछे एक घर की दीवार बगल के चॉल पर गिर गई। घटना में 18 साल की एक लड़की घायल हुई। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। यह जानकारी बीएमसी ने साझा की।
Aug 22, 2023, 1:28 AM IST

जम्मू के नगरोटा में हाईवे के किनारे संदिग्ध वस्तु दिखी

जम्मू के नगरोटा में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई है। वस्तु की तकनीकी जांच शुरू. बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया। यह जानकारी एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने दी है।
Aug 22, 2023, 12:29 AM IST

24 अगस्त तक गोवा के दौरे पर राष्ट्रपति

22 से 24 अगस्त तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, नागरिक अभिनंदन समारोह समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
Aug 21, 2023, 6:36 PM IST

चंद्रयान-2 के लैंडर से लैंडर विक्रम का संपर्क स्थापित: ISRO

Chandrayaan- 3 ने लैंडिंग से पहले इसरो ने मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर से लैंडर विक्रम का संपर्क स्थापित हो चुका है। ऐसे में लैंडिंग के लिए एक और रास्ता मिल गया है।
Aug 21, 2023, 5:23 PM IST

भाजपा के दबाव में लद्दाख प्रशासन जा रहा कोर्ट, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने दिया बड़ा बयान

भाजपा के दबाव के चलते लद्दाख प्रशासन कोर्ट जा रहा है। हमें अपना चिन्ह चाहिए, हम अपने चिन्ह पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। लद्दाख की बेंच को इससे परेशानी क्या है?: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला
Aug 21, 2023, 12:41 PM IST

दिल्ली सरकार दुष्कर्म आरोपी अधिकारी के खिलाफ एक्शन

दिल्ली सरकार दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस हफ्ते प्रशासन ने आरोपी अधिकारी पर एक्शन सख्त किया है। उसे गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची है।
Aug 21, 2023, 11:33 AM IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, 2 की मौत, 4 अन्य घायल

रायगढ़ एसपी सोमनाथ घरगे ने कहा, 'महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारों के क्षतिग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।'
Aug 21, 2023, 10:51 AM IST

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर हुए लिस्टेड

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध (लिस्टेड) हो गए हैं।
Aug 21, 2023, 10:10 AM IST

दिल्ली: निलोठी गांव के एक फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के निलोठी गांव की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Aug 21, 2023, 9:50 AM IST

हिमाचल: कोल बांध जलाशय में एक नाव में फंसे 10 लोगों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश में जलस्तर बढ़ने के कारण कोल बांध जलाशय में एक नाव में फंसे 10 लोगों को सुबह लगभग 3 बजे बचाया गया है। जिला प्रशासन मंडी ने यह जानकारी दी है।
Aug 21, 2023, 9:49 AM IST

दिल्ली: नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में एक कैफे में हुई झड़प के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Aug 21, 2023, 9:46 AM IST

नोएडा में स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाते समय एक की मौत, 6 घायल

नोएडा पुलिस ने कहा है कि नोएडा सेक्टर 24 में सड़क पर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाते समय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। कार्रवाई की जा रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+