Breaking News LIVE Today: दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

Breaking news in hindi: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में टिकट फाइनल करने को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। वहीं, गाजा में हॉस्पिटल पर हमले के बाद इजरायल के खिलाफ माहौल बन गया है। दूसरी तरफ मोदी सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए की नई दर 46% हो गई है। देश, दुनिया, कारोबार और खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

breaking news in hindi

LIVE Feed
Oct 19, 2023, 1:06 AM IST

गाजा वेस्ट बैंक को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गाजा वेस्ट बैंक के लिए मानवीय सहायता में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की घोषणा की है।
Oct 19, 2023, 1:05 AM IST

पीएम मोदी कर रहे फिलिस्तीन का समर्थन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी भी फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं लेकिन हम हमास आतंकियों का समर्थन नहीं करते।
Oct 18, 2023, 9:43 PM IST

असम हाउस में कटि बिहू के अवसर पर दीया जलाया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के असम हाउस में कटि बिहू के अवसर पर दीया जलाया।
Oct 18, 2023, 8:12 PM IST

दिल्ली: फर्नीचर की दुकान में भीषण आग

दिल्ली के कीर्ति नगर में एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की करीब 17 गाड़ियां मौजूद हैं।
Oct 18, 2023, 7:13 PM IST

AAP का चुनाव आयोग को पत्र

आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वर्तमान मतदान तिथि पर पड़ने वाले छठ पर्व के मद्देनजर मतदान की तारीख 17 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर करने का अनुरोध किया है।
Oct 18, 2023, 6:24 PM IST

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
Oct 18, 2023, 5:35 PM IST

7 साल की अधिकतम सजा

उत्तर प्रदेश: रामपुर MP-MLA कोर्ट द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सजा सुनाए जाने पर अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने कहा, "अब्दुल्ला आजम खान द्वारा दो जन्म तिथियों का इस्तेमाल करने के मामले में आजम खान और उनके परिवार को सजा सुनाई गई है... इस मामले में 7 साल की अधिकतम सजा हुई है..."
Oct 18, 2023, 5:34 PM IST

आजम खान का बयान

रामपुर, उत्तर प्रदेश: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान ने कहा, "फैसले और न्याय में अंतर है। यह सिर्फ एक फैसला है।"
Oct 18, 2023, 4:57 PM IST

रामप्पा मंदिर पहुंचे राहुल- प्रियंका

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तेलंगाना के मुलुगु जिले के रामप्पा मंदिर पहुंचे।
Oct 18, 2023, 3:41 PM IST

मोदी कैबिनेट के फैसले

रेलवे विभाग के नॉन गजेटेड रेलवे कर्मियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस त्योहारों के अवसर पर दिया जाएगा। रबी की 6 फसलों के MSP को निर्धारित करने का निर्णय किया गया है। तिलहन और सरसों में MSP में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं के लिए 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चने के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है।
Oct 18, 2023, 3:39 PM IST

केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत (DR) में 1 जुलाई 2023 से 4% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।
Oct 18, 2023, 3:38 PM IST

कैफे में भीषण आग

कर्नाटक: बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक् की जा रही है।
Oct 18, 2023, 3:36 PM IST

गाजा अस्पताल हमले पर जो बाइडेन का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "कल गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने जो देखा है, उस आधार पर ऐसा प्रतीत होता है मानो यह काम आपके द्वारा नहीं किया गया है।"
Oct 18, 2023, 2:17 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
Oct 18, 2023, 1:36 PM IST

नेतन्याहू से मिले बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से की मुलाकात, हमास से जारी युद्ध के बीच बेहद अहम है जो बाइडेन का इजरायल दौरा
Oct 18, 2023, 1:28 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल पहुंचे

हमास के हमले के बाद इजरायल और फिलिस्तीन में जारी संघर्ष के बीच तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
Oct 18, 2023, 12:46 PM IST

दिल्ली के बवाना में लगी आग

दिल्ली के बवाना इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Oct 18, 2023, 12:18 PM IST

लोकसभा आचार समिति ने निशिकांत दुबे को भेजा नोटिस

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लोकसभा की आचार समिति ने 26 अक्टूबर को पेश होने के लिए नोटिस भेजा, निशिकांत दुबे ने लगाता था टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर रिश्वतखोरी का आरोप
Oct 18, 2023, 12:13 PM IST

छत्तीसगढ़ में अमित शाह की रैलियां

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच 19 अक्टूबर को जगदलपुर और कांडागांव में रैली करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Oct 18, 2023, 12:00 PM IST

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन को मिलेगा इंसाफ?

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में आज साकेत कोर्ट सुनाएगी फैसला, सौम्या के माता-पिता साकेत कोर्ट पहुंचे, साल 2008 का है मामला
Oct 18, 2023, 11:58 AM IST

पंडरिया सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पंडरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी ने भावना बोहरा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
Oct 18, 2023, 11:35 AM IST

स्वर्ण मंदिर पहुंचे सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और माथा टेका
Oct 18, 2023, 10:55 AM IST

इजरायल में अमेरिकी राष्ट्रपति

हमास के हमले के बाद इजरायल और फिलिस्तीन में चल रहे संघर्ष के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तेल अवीव पहुंच रहे हैं, जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
Oct 18, 2023, 9:48 AM IST

पंजाब के दो गैंगस्टर मुंबई से गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब के दो गैगस्टर पंचममूर सिंह और हिमांशु माटा को कुर्ला इलाके के होटल से किया गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पंजाब में किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश जैसे 11 मामले हैं दर्ज
Oct 18, 2023, 9:41 AM IST

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है, बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+